ममत्व सेवा संस्था का निशुल्क स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न

जबलपुर। पीड़ित मानवता की सेवा सबसे बड़ी सेवा है ममत्व सेवा संस्था विगत 14 वर्षों से पीड़ित मानवता की सेवा लोक कल्याण के माध्यम से निरंतर करते आ रही है जोकि एक मिसाल है उक्ताशय के उदगार आज स्वास्थ्य शिविर में भाजपा के वरिष्ठ नेता व जबलपुर नगर निगम के पूर्व अध्यक्ष राजकुमार मेहता ने व्यक्त किये । संस्था ने आज स्वास्थ्य शिविर कोरोना काल के बाद पार्षद लोचन साहू के घर के सामने , इंदिरा बस्ती मदनमहल वार्ड में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया, जिसमें 350 मरीजों ने स्वास्थ्य लाभ लिया । पूर्व पार्षद लोचन साहू के सहयोग से संस्था ने आयुर्वेद व होम्योपैथी इलाज से पीड़ित रोगियों की निःशुल्क जांच व निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया । देव जी नेत्रालय से डॉ पवन स्थापक के स्टाफ ने जांच करके मरीजों को परामर्श दिया व 18 मोतियाबिंद के मरीजों को ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया जिनका ऑपरेशन 2 से 3 दिन के भीतर देवजी नेत्रालय तिलवाराघाट में कराया जाएगा । शिविर में संस्था से अध्यक्ष दीपक पचौरी ने संचालन किया व सदस्यों ने सहयोग किया। इस अवसर पर श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के संजय पटेल जी ने संस्था के कार्य की सराहना की । स्वास्थ्य शिविर में श्रीमती अपर्णा राव, रंजना तैयारी सुनीता विश्वकर्मा, श्रुति राव , पुरषोत्तम चढ़ार आदि सदस्य उपस्थित रहे।



