मध्य प्रदेशशहडोल दर्पण

राजीव गांधी बस अड्डा के साफ-सफाई को देखकर यात्रियों ने की सराहना

शहडोल वीरेंद्र प्रताप सिंह। मुख्य नगर पालिका अधिकारी अमित तिवारी के निर्देशन में स्वच्छता प्रभारी मोतीलाल सिंह व सुपरवाइजर सिंह पुष्पराज सिंह ( गुड्डू) के मार्गदर्शन में सफाई कर्मी राजीव गांधी बस अड्डा में दैनिक रूप से सुबह 6:00 बजे और शांय 4:00 से 6:00 तक तथा आवश्यकता पड़ने पर सघन सफाई कार्य किया जा रहा है, जिसकी यहां पर आने वाली यात्रियों ने भूरी भूरी प्रशंसा की है।
वर्तमान परिदृश्य में कोविड-19 करोना के चलते वार्डों सहित सभी जगह नगर पालिका क्षेत्र में संक्रमण न फैले आम जनता को स्वच्छ वातावरण मिले, इसके तहत स्वच्छता कार्य किया जा रहा है। इसी संदर्भ में नगर के नये बस अड्डे में पूरे परिसर में सहित नाला तथा नालियों की नियमित साफ-सफाई की जा रही है जिससे लोगों को पक्ष स्वच्छ साफ सुथरा स्थान बस अड्डे में मिल रहा है नपा द्वारा यह कार्य निरंतर जारी रहेगा।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी अमित तिवारी, स्वच्छता प्रभारी मोतीलाल सिंह व सुपरवाइजर सिंह पुष्पराज सिंह( गुड्डू) ने आम जनता से अपील की है कि नगर को स्वच्छ एवं सुन्दर बनाने में सहयोग प्रदान करें, घर से निकले गीला-सूखा कचरे को कचरा वाहन में ही पृथक-पृथक करके डाले, कचरे को खुले में न फेके, पालीथिन का उपयोग न कर, कपड़े व जूट से बने थैले का उपयोग करे, स्वच्छता संबंधी शिकायत के लिये स्वच्छता एप का उपयोग करे, कोविड-19 के दृष्टिगत रखते हुए दो गज की दूरी बनाये एवं मास्क तथा सेनेटाइजर का उपयोग करें, जल ही जीवन है जल को व्यर्थ न बहायें, पर्यावरण को स्वच्छ बनाने हेतु वृक्ष लगायें, भवन निर्माण अनुमति के पश्चात ही भवन निर्माण करें तथा अर्थदण्ड से बचें व समस्त करों का समय पर भुगतान कर अच्छे नागरिक होने का परिचय दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88