छतरपुर दर्पणमध्य प्रदेश
छतरपुर जिले में भीषण सड़क हादसा, गुटखा व्यापारी की मौत

जबलपुर दर्पण ब्यूरो अरविंद कुमार द्विवेदी छतरपुर। जिले के नौगांव के समीप झांसी फोरलेन पर एक भीषण सड़क हादसे में शहर के जाने-माने गुटखा व्यापारी दिलीप गुप्ता तनय प्रभुदयाल गुप्ता निवासी शुक्लाना मोहल्ला की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे में उनकी दो बेटियां और पत्नि भी घायल हैं। गुटखा व्यापारी अपने परिवार के साथ झांसी की ओर स्विफ्ट डिजायर से जा रहे थे। सामने से आ रही एक टवेरा कार से उनकी भिड़ंत हो गई। इस हादसे में आधा दर्जन अन्य लोग भी घायल हैं। हादसा सोमवार की दोपहर करीब ढाई बजे घटित हुआ।



