राशन दुकान सहकारी संघ की न्यायउचित मांगों को पूरा किया जाये-ब्रम्हे, जबलपुर में धरना स्थल पर साथियों के साथ जाकर दिए समर्थन

बैहर (बालाघाट) विगत 15 दिवस से राशन दुकान सहकारिता संघ के दुकानदारों द्वारा अपनी 7 सूत्रीय मांगों को लेकर मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों में धरना -प्रदर्शन कर मध्यप्रदेश सरकार से अपनी न्याय उचित मांगों को पूरा करने की मांग कर रहें हैं। जिसके चलते जबलपुर शिवीक सेंटर में राशन दुकान सहकारी संघ के दुकानदारों द्वारा धरना किया जा रहा है। मिशन न्यू इंडिया नरेंद्र मोदी विचार मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सूरज ब्रम्हे अपने साथियों सहिंत जिनमे प्रान्तीय अध्यक्ष पुरुषोत्तम सोनकर, राष्ट्रीय बौद्धिक मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सदन जाट, महिला शाखा की प्रान्तीय श्रीमती कविता साहू, प्रेस महासंघ के प्रान्तीय अध्यक्ष गणेश खैरवार, प्रान्तीय संगठन महामंत्री राजकुमार सोनी, प्रान्तीय उपाध्यक्ष प्रदीप अर्खेल, महिला शाखा की प्रान्तीय उपाध्यक्ष श्रीमती चंद्रकला चैधरी, प्रान्तीय महामंत्री कमलेश तिवारी एवं अन्य साथी के साथ धरना स्थल पर पहुंच कर अपना समर्थन देते हुवे अपने विचार रखते हुवे कहा कि पूरे मध्यप्रदेश में जिन जिलों में राशन दुकानदार सहकारी संघ द्वारा अपनी न्यायउचित मांगों को लेकर धरना दे रहें हैं मिशन न्यू इंडिया नरेन्द्र मोदी विचार मंच द्वारा समर्थन दिए जाने की घोषणा करता हूँ। श्री ब्रम्हे ने कहा कि विगत 15 दिनों से धरने पर बैठने के कारण गरीब रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले लोगों के सामने भूखों मरने की नौबत आ गई है। हम आपकी बातों को मा.मुख्यमंत्री जी के सामने रखेगें। जरूरत पड़ी तो दिल्ली जाकर मा.प्रधानमंत्री जी के समक्ष भी रखेगें। आपने कहा कि हम और हमारा संगठन आपके हर संघर्ष में आपके साथ खड़ा रहेगा। मध्यप्रदेश में बी.जे.पी.की सरकार बनाने में आपका सहयोग भी सराहनीय है। हम आपकी बातों को जरूर मा. मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का काम करेगें।



