मण्डला दर्पणमध्य प्रदेश

जनता ही करे ग्राम पंचायत के विकास कार्यों का चयनःपट्टा

जनपद बिछिया की ग्राम पंचायत ठोंढ़ा कन्हारीकला पहुंची पंचायत संवाद यात्रा

मण्डला। पंचायती राज व्यवस्था में ग्राम पंचायत को अत्यधिक शक्तिशाली बनाया गया है और इसी व्यवस्था के तहत गांव की जनता को ही ग्राम पंचायत के विकास का उत्तरदायित्व दिया गया है। गांव के लिए विकास कार्यो का चयन आम जनता को ही करना चाहिए और उसके आधार पर ग्राम पंचायत के सरपंच व पंच गांव में उन कार्यों को करवाने का दायित्व निभाएं। गांव के नागरिकों की समस्या का समाधान भी निर्वाचित सदस्यों का होता है अपने इसी दायित्व की पूर्ति हम पूरी निष्ठा व ईमानदारी से कर रहे हैं, यह कहना है बिछिया विधानसभा के विधायक नारायण सिंह पट्टा का। जिन्होंने रविवार को पंचायत संवाद यात्रा के तहत जनपद पंचायत बिछिया की ग्राम पंचायत ठोंढ़ा व ग्राम पंचायत कन्हारिकला में ग्रामीणों व पंच सरपंचों से संवाद किया। इस दौरान ग्राम पंचायत ठोढ़ा के ग्राम बुधनवारा में 12 आवेदन ग्रामीणों के द्वारा दिये गए। वहीं दूसरा संवाद कार्यक्रम ग्राम पंचायत कन्हारिकला के ग्राम झुलुप में आयोजित किया गया जहां 25 ग्रामीणों ने अपने आवेदन प्रस्तुत किये। इसके पूर्व शुक्रवार को घुघरी जनपद की ग्राम पंचायत खोंड़ाखुदरा एन के ग्राम महली व ग्राम पंचायत नैझर के ग्राम पीपरदौन में पंचायत संवाद किया गया था जिसमें 13 आवेदन महली में व 26 आवेदन पीपरदौन में प्राप्त हुए। इस यात्रा के दौरान विधायक के साथ ब्लॉक कांग्रेस बिछिया अध्यक्ष प्रदीप गोस्वामी, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष रागिनी परते, जनपद सदस्य अशोक राजपूत, झुन्ना ठाकुर, कांग्रेस कमेटी घुघरी ब्लाक अध्यक्ष अरविंद कुशराम, मंडलम अध्यक्ष घनश्याम अहिरवार, नगर अध्यक्ष अरविंद झरिया, जोन प्रभारी रामनाथ सरोते, सरपंच ठोढा लाल सिंह कोड़पे, पंचायत प्रभारी मोहन पटेल ,प्रकाश कर्तिकेय, कलावती आर्मो, पंचायत प्रभारी कनहरीकला सोमनाथ यादव, कनहरीकला सरपंच सीता परते, उपसपंच जमुना यादव,संतोष परते, बनार सिंह ,मिश्री यादव, सोनू सरोते, कमल सिंह धुर्वे, सिंहराम, मुन्ना मरावी, श्रीप्रसाद यादव, मानसिंह मरावी, संपतिया यादव, दलपत सिंह, जय सिंह मसराम, रमेश कुमार, धनीराम, मानसिंह धुर्वे, दीनदयाल धुर्वे, केशरम यादव, नारायण यादव सहित ग्राम पंचायतों के पंचों, वरिष्ठ नागरिकों सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88