जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

मानकुंवरबाई महिला महाविद्यालय का वार्षिक स्नेह सम्मेलन का किया आयोजन

जबलपूर दर्पण। स्नेह सम्मेलन के प्रथम दिवस अलंकरण समारोह का आयोजन माननीय मंत्री लोक निर्माण विभाग राकेश सिंह के मुख्य अतिथि में विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर डॉ राजेश वर्मा कुलपति रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर (म.प्र.) माननीय प्रोफेसर भारतेंदु के. सिंह डायरेक्टर III IT, श्री योगेंद्र सिंह ठाकुर अध्यक्ष जनभागीदारी समिति शासकीय मानकुंवरबाई कला एवं वाणिज्य महिला महाविद्यालय जबलपुर के आतिथ्य में तथा डॉ. संध्या चौबे प्राचार्य शासकीय मानकुंवरबाई कला एवं वाणिज्य स्वशासी महिला महाविद्यालय जबलपुर की अध्यक्षता में संपन्न हुआ, कार्यक्रम का प्रारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्जवलन और सरस्वती वंदना के साथ किया गया, अलंकरण समारोह में प्रवीण सूची में स्थान प्राप्त करने वाली स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर की छात्राओं को स्वर्ण पदक, प्रशस्ति पत्र एवं प्रमाण पत्र अतिथियों के कर कमलों से प्रदान किए गए, माननीय राकेश सिंह ने अपने उद्बोधन में छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज कल सेना के साथ साथ प्रत्येक क्षेत्र में बेटियाँ नाम रोशन कर रहीं हैं। आज देश में बेटियों की प्रगति के लिए सकारात्मक वातावरण उलब्ध है जिसका लाभ बेटियाँ ले सकती हैं सकारात्मक ऊर्जा एवं विचारों को आत्मसात कर उन्हें आगे बढ़ना चाहिए एवं देश का जिम्मेदार नागरिक बनना चाहिए, कुलपति प्रोफेसर डॉ राजेश वर्मा ने उद्बोधन देते हुए कहा कि छात्राएँ देश का भविष्य हैं और साथ ही उन्होंने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की,अकादमिक के साथ साथ अन्य क्षेत्रों में भी भागीदारी करने की बात कही, विशिष्ट अतिथि माननीय प्रोफेसर भारतेंदु के सिंह ने छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि अध्ययन के साथ महत्व को आवश्यक बताया, साथ कौशल विकास के प्रशिक्षण केविशिष्ट अतिथि श्री योगेंद्र सिंह ठाकुर ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें सार्वभौमिक क्षेत्रों में आगे बढ़ने की बात कही। वे युवाओं की सकारात्मक सोच को देश की प्रगति के लिए आवश्यक मानते हैं, पूर्व सांसद श्रीमती जयश्री चैनर्जी ने अपनी उपस्थिति प्रदान कर महाविद्यालय को गौरवान्वित किया, जिसके लिए महाविद्यालय परिवार उनका आभारी है, महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. संध्या चौबे ने महाविद्यालय के वार्षिक प्रतिवेदन का वाचन किया। प्रवीण सूची में स्थान प्राप्त करने वाले छात्राओं को आर्शीवाद दिया, परीक्षा नियंत्रक डॉ. सपना चावला ने गोल्ड मेडल वितरण कार्यक्रम को सफलता प्रदान करने में अपना अमूल्य सहयोग दिया, गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाली छात्राएँ कु. आयुषी तिवारी, कु. मेधावी मिश्रा, कु. अनुश्री धूरिया, कु. शिवानी शर्मा, कु. कीर्ति तिवारी, कु. शिवांशी पटेल, कु. आकांक्षा सिंद्यई, कु. प्रतिमा धुर्वे, कु. देव्यानी पटेल, कु. स्वाति मिश्रा, कु. दीक्षा मिश्रा, कु. मोनिका यादव, कु. आयशा बी, एवं मालपाणी न्यास स्वर्ण पदक कु. आकांक्षा सिंद्यई, कु. आयुषी तिवारी, कु. प्रज्ञा लोधी, कु. अर्णिता जैन को स्वर्ण पदक प्रदान किये गये। साथ ही प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को भी स्मृति चिंह एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किये गये, संचालन डॉ. अर्चना सिंह एवं आभार डॉ. पृथा बैनर्जी के द्वारा किया, डॉ. सपना चावला, डॉ. अर्चना सिंह, डॉ. पृथा बैनर्जी, डॉ. रश्मि चौबे, डॉ. उज्जवला खारपाटे, डॉ. वंदना गुप्ता, डॉ. ब्रम्हानंद त्रिपाठी, डॉ. कल्पना गुप्ता, डॉ. आर.एन. श्रीवास्तव, डॉ. नंदिनी भारिल्ल, डॉ. विजया कोष्टा, डॉ. आशा दुबे, डॉ. किरण कुमार, डॉ. अर्चना चतुर्वेदी, डॉ. नीना उपाध्याय, डॉ. अर्चना देवलिया, डॉ. उषा कैली, डॉ. मधुवाला शर्मा, डॉ. किरण शुक्ला, डॉ. ज्योति जाट, डॉ. सुनीता मिश्रा, डॉ. पुष्पा करवाल, डॉ. संध्या पचौरी, डॉ. नोएलदान, डॉ. वरूण राव बंसोड़कर, डॉ. अभिषेक कोष्टा, राज शर्मा, कार्यालयीन स्टॉफ श्री बी०एस० चौबे, मुख्यलिपिक एवं सभी का अमूल्य योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88