चुनावी रंजिश पर बलवा व मारपीट करने वाले 14 फरार आरोपी:पुलिस गिरफ्त में

जबलपुर दर्पण क्राईम ब्यूरो। सिहोरा थाना अंतर्गत चुनावी रंजिश के चलते घर में घुसकर मारपीट कर दहशत मचाने वालों पर राममिलन चौधरी उम्र 58 वर्ष निवासी गौरहा थाना सिहोरा ने रिपोर्ट दर्ज करायी थी। उक्त रिपोर्ट पर पुलिस टीम के द्वारा 8 आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बाकी फरार आरोपियों की सरगर्मी से तलाश करते हुये
नरेन्द्र उर्फ लंबू पिता प्रेमलाल यादव उम्र 30 वर्ष,श्रीलाल लोधी पिता दहीदी लाल लोधी उम्र 45 वर्ष,अनुज पटेल पिता कल्लू पटेल (लोधी) उम्र 20 वर्ष,संजय लोधी पिता भैय्याजी लोधी उम्र 20 वर्ष, सुखचौन पिता नंदीलाल लोधी उम्र 33 वर्ष,रमेश उर्फ बिल्लर लोधी पिता गंगाराम लोधी उम्र 40 वर्ष,रामखिलावन पिता रेवाप्रसाद लोधी उम्र 62 वर्ष, कालू राम लोधी पिता शिवचरण लोधी उम्र 39 वर्ष,संतराम लोधी पिता हुकुम लोधी उम्र 25 वर्ष, मनोज लोधी पिता घसीटा लोधी उम्र 20 वर्ष,राजेश पिता रामसनेही लोधी उम्र 39 वर्ष, रामभरोस पिता राम खिलावन लोधी उम्र 35 वर्ष,भारत यादव पिता भूल्ली यादव उम्र 60 वर्ष, धर्मेन्द्र लोधी पिता वृदावन लोधी उम्र 22 वर्ष सभी निवासी गौरहा को अभिरक्षा में लेते हुये आरोपियेां की निशादेही पर 1 कुल्हाडी एवं 3 लाठी जप्त करते हुये आरोपियेां को प्रकरण मे विधिवत गिरफ्तार किया गया।



