जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
स्वाति सिंह को कम्प्यूटर साइंस एन्ड एप्लीकेशन विषय में मिली पीएचडी

जबलपुर दर्पण। श्रीकृष्णा यूनिवर्सिटी छतरपुर ने स्वाति सिंह को कम्प्यूटर साइंस एन्ड एप्लीकेशन संकाय के अंतर्गत ‘ओपन सोर्स ई लर्निंग मैनेजमेंट सिस्ट्म’ विषय पर डाक्टरेट की उपाधि प्रदान की है। स्वाति सिंह ने शोध कार्य डा. आशीष बैसवार के मार्गदर्शन में पूर्ण किया। स्वाति एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी में कार्यरत मानवलोक कॉलोनी रतन नगर निवासी शंभू व सिंधु सिंह की पुत्री हैं।



