जीपीएल का हुआ भव्य उद्घाटन

गाडरवारा। क्षेत्रीय सांसद राव उदय प्रताप, भाजपा जिला अध्यक्ष अभिलाष मिश्रा, पूर्व विधायक गोविंद सिंह पटेल, पूर्व विधायक साधना स्थापक, भाजपा महामंत्री बीएन फौजदार, भाजपा जिला उपाध्यक्ष हरगोविंद पटेल, भाजपा उपाध्यक्ष बसंती पालीवाल, भाजपा जिला मंत्री रजनी कोचर, भाजपा जिला मंत्री पूजा तिवारी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष ममता पांडे, मंडल अध्यक्ष पीयूष जैन, अध्यक्ष रामदास गौरव, अशोक भार्गव, चावरपठा मंडल अध्यक्ष विजेंद्र पटेल की एवं भाजयुमो जिला अध्यक्ष विनीत नेमा की व समस्त वरिष्ठ भाजपाइयों की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न हुआ। जीपीएल के अंतर्गत तेरहा खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन एक साथ हो रहा है जिसमें क्रिकेट, बॉस्केटबॉल, स्नूकर, कैरम, मैराथन, साइकिल दौड़, कबड्डी, लंबी कूद, मेहंदी रंगोली एवं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता सम्मिलित है। आयोजन की शुरुआत में भारत माता की के चित्र पर पुष्पमाला लगाकर प्रारंभ किया गया तत्पश्चात राष्ट्रगान वह राष्ट्रगीत का गायन हुआ। अतिथियों के स्वागत के पश्चात जीपीएल के लोगों का अनावरण अतिथियों द्वारा कराया गया। क्षेत्रीय सांसद उदय प्रताप द्वारा आयोजन की प्रशंसा करते हुए ऐसे आयोजन शतरंज की आवश्यकता बताएं साथ साथ ही आयोजन समिति को आयोजन हेतु बधाई दी कार्यक्रम को भाजपा जिला अध्यक्ष अभिलाष मिश्रा एवं पूर्व विधायक गोविंद सिंह पटेल द्वारा संबोधित किया कार्यक्रम की रूपरेखा एवं उद्देश भाजयुमो मंडल अध्यक्ष प्रियांश जैन द्वारा रखा गया एवं आभार भाजयुमो जिलाध्यक्ष विनीत नेमा द्वारा किया गया मंच संचालन अनुराग कौरव द्वारा किया गया कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों द्वारा मशाल प्रज्वलित कर खिलाड़ियों को सौंपी गई उसके पश्चात प्रांगण में रंगोली मेहंदी एवं सामान्य ज्ञान की प्रतियोगिताएं की गई साथी विभिन्न खेलों के रजिस्ट्रेशन भी किए गए भाजयुमो मंडल भाजपा मंडल महामंत्री दिनेश गुर्जर व श्रीकांत राय द्वारा पधारे समस्त अतिथियों अति प्रबुद्ध जनों नागरिकों व खिलाड़ियों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम में लगभग 1,000 से अधिक प्रतिभागी पहुंचे कार्यक्रम में युवा मोर्चा के सभी पदाधिकारियों की उपस्तिथि रही।



