ओवरलोड रेत से भरा डंपर ने मारी मोटरसाइकिल सवार युवकों को जोरदार टक्कर

20 मीटर तक घिसटता चला गया मोटरसाइकिल लग गई आग,वाहन जलकर राख
डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले के समनापुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम पंचायत घेवरी में शुक्रवार देर शाम माध्यमिक विद्यालय के पास रेत से भरा ओवर लोड डम्फर ने तीन मोटरसाइकिल सवार युवकों को जोरदार टक्कर मार दिया, जिससे सवार युवक घायल हो गए। घटना में मोटरसाइकिल डम्फर के साथ लगभग 50 से 60 मीटर आगे तक घिसटता चला गया, जिससे डम्फर और मोटरसाइकिल में आग लग गई और पूरी तरह से डम्फर व मोटरसाइकिल वाहन जल कर राख हो ज्ञचुकी हैं। प्राप्त जानकारी में बताया गया कि मोटरसाइकिल में तीन लोग सवार थे,जो भानपुर से कमको मोहनिया की तरफ जा रहे थे। वही ओवरलोड डम्फर रेत से भरा डिंडोरी की तरफ आ रही थी, तभी माध्यमिक विद्यालय के पास मोटरसाइकिल सवार लोग डम्फर की चपेट में आ गए, डम्फर के साथ बाइक घिसटने के कारण अचानक आग लग गई, जिससे देखते ही देखते वाहन धूं धुं कर जल गई। घटना की जानकारी लगते ही मौके पर स्थानीय पुलिस पहुंची, दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवारों को मामूली चोट आई है। घटना के बाद ग्रामीणों ने जानकारी में बताया कि डम्फर चालक वाहन छोड़ कर फरार हो गया है।



