जीएसटी बिल में संसोधन के विरोध में व्यापारियों ने दुकानें बंद कर जताया विरोध

दोपहर के बाद खुली कुछ दुकानें, लोगों को हुई परेशानी।
डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। देश में कुछ दिनों पहले ही हाल ही में जीएसटी मतलब गुड्स सर्विसेज़ टैक्स एक्ट में नये संसोधन किए गए हैं,जिसका व्यापारिक संगठन विरोध कर रहा है।उनका कहना है कि संशोधन व्यापार के प्रतिकूल हैं,उन्होंने कहा कि जीएसटी के मौजूदा स्वरूप ने कारोबारियों की बेचैनी बढ़ा दी है और GST में बहुत सारे नये नियम आ रहे हैं, जो कि व्यापारियों की दृष्टि से बहुत ही नुकसान करने वाला हैं। भारत बंद के तहत के बाजार बंद रहे और कोई भी व्यापारिक गतिविधियां नहीं हुई, देश के सभी राज्यों के अधिकतर व्यापारिक संगठन बंद में शामिल हुए। डिंडोरी जिले में भी बंद का मिलाजुला असर देखने को मिला, अधिकतर दुकानें बंद रही,हालांकि दोपहर के बाद कुछ दुकानें खुली हुई नजर आई जहां लोग दुकानों में खरीदारी करते हुए नजर आए।



