निर्वाचन कार्य में लापरवाही का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने की कार्रवाई की मांग

जिम्मेदार पंचायत सचिव निर्वाचन कार्य में कर रहा लापरवाही।
डिंडोरी/शाहपुर दर्पण। जिले के डिंडोरी जनपद अंतर्गत मुड़िया खुर्द के ग्रामीणों ने निर्वाचन कार्य में लापरवाही का आरोप लगाकर जिम्मेदार पंचायत सचिव के ऊपर कार्यवाही की मांग की है। आरोप है कि डिंडोरी जनपद के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत मुड़िया खुर्द द्वारा सचिव द्वारा निर्वाचन जैसे कार्य में लापरवाही की गई है, शासन के द्वारा जारी आदेश के मुताबिक दिनांक 8/02/2021 से 15/02/2021 तक निर्वाचन नियमावली के तहत 18 वर्ष पूर्ण कर चुके लोगों के नाम मतदाता सूची में जोड़ना था तथा जिन लोगों की मौत हो चुकी है ,उन लोगों का नाम मतदाता सूची से अलग करना था ,लेकिन जिम्मेदार पंचायत सचिव के द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई। आदेश को ग्राम पंचायत भवन में चस्पा कर दिया गया था, उसके पश्चात ना तो सचिव के द्वारा एक भी व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में जोड़ा गया है, और ना ही मौत हुए व्यक्तियों का नाम अलग किया गया है है।
- ग्राम पंचायत में सूचना चस्पा कर जिम्मेदार भूल गए निर्वाचन का कार्य।
स्थानीय लोगों का कहना है कि ग्राम पंचायत सचिव के द्वारा ना तो कार्यालय में आकर बैठा जाता है और ना ही किसी भी प्रकार का कोई कार्य किया जाता है। पंचायत में रोजगार सहायक ही सारे कामों को करता है ,निर्वाचन जैसे कार्यों में इस प्रकार की घोर लापरवाही दर्शाता है कि सचिवों को शासन के आदेश से कोई लेना देना नहीं होता है। सचिव की लापरवाही इस कदर की मतदाता सूची में नाम नहीं जोड़ने से कई युवक, युवती मत का प्रयोग नहीं कर पाएंगे,पंचायत चुनाव में लोगों ने मांग की है कि हमारा नाम मतदाता सूची में जोड़ने की पहल की जाए तथा संबंधित सचिव के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई है।



