डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

डिंडोरी मंडला बॉर्डर पर अज्ञात व्यक्ति का शव गड्ढा में दबा मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी

गड्ढे में दबे शव का एक हिस्सा देखकर महिला ने दी कोटवार को दी सूचना।

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। डिंडोरी मंडला बॉर्डर पर विकासखंड अमरपुर चौकी अंतर्गत कुदुर पानी ताड़ो टोला चीता कोना के पास एक व्यक्ति का अज्ञात शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।शव को देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि शव पिछले कई दिनों से इसी गड्ढे में क्षत-विक्षत हालत में पढ़ रहा होगा,शव मिलने से क्षेत्र में लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं,फिलहाल अज्ञात शव की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। स्थानीय लोगों ने आशंका जाहिर कर रहे हैं कि लगभग पिछले एक महीने से लापता एक व्यक्ति का शव होगा। घटना के बाद गड्ढे में दबा शव को देखकर को देखकर लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हो और क्षेत्र में अज्ञात शव मिलने से सनसनी फैली हुई है। ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि गांव की एक महिला जंगल से लकड़ी काटकर वापस लौट रही थी, तभी शव का कुछ हिस्सा जो जमीन से बाहर निकला देखा,जिसे देखकर महिला ग्रामीण महिला डर गई, और ग्राम कोटवार के माध्यम से थाने में सूचना दी गई।सूचना के बाद घटनास्थल पर स्थानीय थाने की पुलिस भी पहुंची थी, जो अभी किसी भी प्रकार की कोई जानकारी मीडिया को नहीं दी गई है,पूरे मामले को लेकर पुलिस जांच कर रही है। देर शाम समाचार लिखे जाने तक मृत व्यक्ति की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है, मामले को लेकर फॉरेंसिक जांच के बाद ही तय होगा कि आखिर मृत व्यक्ति कौन है। क्षेत्र में जंगल के पास अज्ञात शव मिलने से लोग तरह तरह की चर्चाएं भी कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88