बालाघाट नगरपालिका ने कोरोना फाइटरों का किया सम्मान


बालाघाट। आज देश ही नहीं अपितु सारा संसार कोविड-19 कोरोना संक्रमण महामारी से जूझ रहा है। जन-जन के स्वास्थ्य के उपचार, सुरक्षा और बचाव के लिये हमारी सरकार ने सम्पूर्ण देश में लॉकडाउन घोषित किया हुआ है। दौर में निरन्तर हमारे स्वास्थ्य की उचित देखभाल के लिये लगे चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मियों, प्रशानिक व पुलिस अमला,स्वच्छता कर्मी, बिजली कर्मी, बैंक और पोस्ट ऑफिस के कर्मचारी समेत अन्य महत्वपूर्ण विभाग अपनी जान जोखिम में डाल कर बीते 3 सप्ताह से अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभा रहे है। इस बात का बखान करते हुए प्रदेश के पूर्व मंत्री व विधायक गौरीशंकर बिसेन ने ऐसे सभी सर्वत्रग्राही महान व्यक्तियों और कोरोना योद्धाओं का अभिवादन किया है। इसी कड़ी में शनिवार को विधायक बिसेन ने स्थानीय नगर पालिका परिषद बालाघाट के स्वच्छता दूत, कर्मचारी और अधिकारियों को जनता जनार्दन की ओर से अभिलिखित धन्यवाद प्रस्ताव सम्मान स्वरूप संप्रेषित कर प्रणाम किया। जहां उन्होंने नगरपालिका के समस्त कर्मवानों को साधुवाद देते हुए कहा कि इतनी विपरीत परिस्थिति में किया गया एक-एक काम तारीफ ए काबिल जिसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए उतनी ही कम होगी। गौरतलब रहे बीते 4 दिनों से भारतीय जनता पार्टी के कोरोना योद्धा राष्ट्रीय संगठन के दिशा-निर्देशों में इस संकट काल में अपना अभूतपूर्व योगदान देने वाले कर्मशिलों का आभार व्यक्त कर रहे हैं।
स्वच्छता प्रेहरियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है सरकार
श्री बिसेन ने स्वच्छता प्रहरियों से चर्चा कर उन्हें स्वयं की सुरक्षा का कार्यान्वयन बरतने के लिये हर समय चेहरे पर मास्क लगाये रखने का महत्व बताया। वहीं साबुन या सेनिटीईजर से दिन में तीन से चार बार साबुन से हाथ धोने के लिये प्रेरित किया। उनके द्वारा दी जा रहीं सेवाओं के लिये उनको प्रणाम करते हुए उनके व परिवार के भविष्य की सुरक्षा के प्रति उन्हें आश्वस्त कराते हुए कहा कि आपके साथ हमारी राज्य व केन्द्र की सरकार कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। इस मौक़े पर दिलीप चौरसिया, सत्यनारायण अग्रवाल, सुरजीत सिंह ठाकुर, राजेश लिल्हारे, संजय खंडेलवाल, सिध्दार्थ शेण्डे, रामलाल बिसेन, गुलशन भाटिया शारीरिक दूरियां बनाकर उपस्थित रहे।
किसी भी प्रकार की परेशानियों का सामना ना करना पड़े
बैठक में विधायक बिसेन परिषद कार्यालय में हर समय एक जिम्मेदार अधिकारी की तैनाती पर जोर दिया ताकि आने वाली जरूरतमंदों को किसी भी प्रकार की परेशानियों का सामना ना करना पड़े। शहर में तंबाकू के गुटके और पान मसाला के पैकेटों की अंदर खाने हो रही बिक्री पर पूर्णता रोक लगाई जाए। वही रोड पर इन्हें खाकर रुकने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने के लिए नगरपालिका का मैदानी अमला खाद विभाग, पुलिस विभाग और राजस्व विभाग के अधिकारियों को सूचित करें। नगर में बाहर से आए हुए लोगों को अपने घरों में ही सुरक्षा, सावधानी से रहने की समझाइश भी दिए जाने की आवश्यकता है। विधायक बिसेन ने परिस्थिति वश तालाबंदी की आगे बढ़ने की पूरी संभावना है इसीलिए हमें आमजन को इसके लिए पूरी तरह तैयार रहने की गुजारिश करना होगा ।



