ग्राम पंचायत बीछी में कोटवार की दबंगई से परेशान ग्रामीणों ने तहसीलदार से की शिकायत

ग्राम पंचायत बीछी में कोटवार की दबंगई से परेशान ग्रामीणों ने तहसीलदार से की शिकायत
जबलपुर दर्पण संवाददाता ओमप्रकाश साहू–
ग्राम पंचायत बिछी के कोटवार सुकराम दाहिया शराब पीकर देते है गंदी गंदी गाली और करते है अभद्र भाषा का प्रयोग
मामला जनपद पंचायत मझौली के ग्राम पंचायत बिछी का है जहां के कोटवार सुकराम दाहिया द्वारा नशे की हालत में आए दिन रहते हे चुनाव ड्यूटी के बाद गांव आने पर मंदिर की ओर जा रहे कुछ लोगो को नाम लेकर गाली दी और सरपंच प्रत्याशी के देवर राजा को नाम लेकर गंदी गाली दी जिसे रोकने पर दोनो में विवाद हो गया कुटवार शराब पीकर नशे की हालात में गिरते फिरते घर जा रहा था और गाली गलौज करते हुए बोलता जा रहा रहा था मझौली थाने में शिकायत दर्ज करने की जिसमे पुलिस ने विवेचना में शिकयत दर्ज की है जब दूसरे पक्ष राजा को पुलिस ने बुलाया तो उसने भी कुटवार के द्वारा दी गई गाली गलौज का जिक्र करते हुए उसका पूरा वीडियो दिखाया जिसमे कुटवार खुद बोल रहा है की में शराब लेने गया था और शराब पीकर घर जा रहा था उसी वीडियो में कोटवार जान से मारने की धमकी दे रहा था जिसमे सप्ष्ट देखा और सुना जा सकता है कुटवार की शिकायत ग्राम वासियों ने एकत्रित होकर तहसीलदार मझौली प्रदीप मिश्रा को की गई और प्रमाण के रूप में वीडियो भी दिया गया हे ग्राम पंचायत बिछी के लोगो का कहना है कि कोटवार पर कार्यवाही की जाए और ऐसे शराब पीने वाले कोटवार को हटाया जाए



