कटनी दर्पणमध्य प्रदेश

शहर की अव्यवस्थाओं को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष ने नगर निगम आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

कटनी दर्पण।  जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिथलेश जैन के नेतृत्व में आज कांग्रेस के पार्षदों ने आज नगर निगम आयुक्त को एक ज्ञापन देकर व चर्चा करके कटनी शहर की जल समस्याओं का निराकरण करने, सड़कों के गड्ढे भरे जाने, गैस आधारित शवदाह ग्रह को तत्काल प्रारंभ किए जाने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने आयुक्त को अवगत कराया कि नगर निगम की जल प्रदाय योजना के माध्यम से जिन वार्डों में पानी प्रदाय किया जाता है,यह योजना ठप होने की कगार पर पहुंच चुकी है।एक दिन छोड़कर आगामी दिन अल्प समय के लिए पानी दिया जाता है जिससे नागरिकों को अत्यधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है नगर निगम द्वारा करवाए गए टयूबवेल व हैंडपंपों की मरम्मत का कार्य समय पर नहीं हो रहा है। जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। जगजीवन राम वार्ड के उड़िया मोहल्ला,विवेकानंद वार्ड के लखेरा क्षेत्र में पानी की नई टंकियां बनी है लेकिन उसे चालू करवाने का काम प्रारंभ नहीं हुआ है।रविन्द्र नाथ टैगोर वार्ड के पडरवारा में पानी की टंकी का अधूरा निर्माण की पूर्ण कराए जाने की मांग की गई।भाजपा के पूर्व महापौर ने नर्मदा नदी का जल शहर में लाने का वादा किया था एवं जल शुल्क दुगना से भी ज्यादा कर दिया लेकिन 24 घंटे पानी देने का वादा अभी तक पूर्ण नहीं हुआ है। इस संबंध में अविलंब कार्यवाही करते हुए जल शुल्क आधा किया जावे तथा जिन क्षेत्रों में पानी का अभाव है उन सभी में वार्डों में टैंकरों के माध्यम से दोनों टाइम पानी सप्लाई की जाए।आयुक्त ने आश्वासन दिया की एक कॉल सेंटर बनाकर शिकायत मिलने पर 24 घंटे के अंदर ट्यूबवेल व हैंडपंप की मरम्मत कराई जावेगी और लीकेज की भी समस्या दूर कराई जावेगी तथा पानी पर्याप्त मात्रा प्रदाय करने हेतु प्रयास किया जावेगा।
प्रतिनिधिमंडल ने नगर के प्रमुख मार्ग जैसे कि जगन्नाथ तिराहे से गर्ग चौराहा, डन कॉलोनी मोड़, पुराने हीरो हौंडा शोरूम के सामने,अमीर गंज रोड व शहर के अन्य प्रमुख मार्गों पर सड़कें बुरी तरह से क्षतिग्रस्त होकर गड्ढे हो जाने से नागरिकों को आवागमन में अत्यधिक तकलीफों का सामना करना की बात से अवगत कराया और तत्काल गड्ढों को भरवाए जाने की मांग की। मुक्तिधाम में स्थापित कराए गए गैस आधारित शवदाह ग्रह को भी तत्काल प्रारंभ किए जाने की मांग की । इस पर आयुक्त ने आश्वासन दिया कि 1 सप्ताह के अंदर नगर निगम के कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिलाकर शवदाह ग्रह को प्रारंभ कराया जावेगा। प्रतिनिधिमंडल ने राजीव गांधी शॉपिंग कंपलेक्स में हो रही गड़बड़ियों के संबंध में भी आयुक्त को अवगत कराया जिस पर उन्होंने नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों की एक टीम बनाकर जांच रिपोर्ट लेकर कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।

ये रहे उपस्थित-जिला कांग्रेस अध्यक्ष मिथलेश ,जैन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रमेश सोनी , इस्तियाक अहमद निवर्तमान पार्षद निवृत्तमान नेता प्रतिपक्ष मौसूफ़ बिट्टू ,निवर्तमान पार्षद राजकिशोर यादव,राजेश जाटव, फामिदा आफताब अहमद, जमुना कल्लू विश्वकर्मा इत्यादि शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88