बहुप्रतीक्षित साइंस सेंटर का भूमि पूजन

जबलपुर दर्पण। जबलपुर स्थित विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल भेड़ाघाट में बनने वाले बहुप्रतीक्षित साइंस सेंटर (तारामंडल) का भूमिपूजन कल शुक्रवार 6 अक्टूबर को प्रातः 10:30 बजे सांसद राकेश सिंह के मुख्य आतिथ्य, प्रवीण रामदास (राष्ट्रीय सचिव विज्ञान भारती) की अध्यक्षता, संतोष वरकड़े (अध्यक्ष जिला पंचायत), सुभाष रानू तिवारी (जिला अध्यक्ष ग्रामीण) एवँ बरगी विधानसभा के प्रत्याशी नीरज सिंह की विशेष उपस्थिति में भटियावाली माता हाई स्कूल के पास भेड़ाघाट में किया जाएगा।गौरतलब है कि साँसद राकेश सिंह के प्रयासों के फलस्वरूप लगभग 18 करोड़ की लागत से भेड़ाघाट में साइंस सेंटर की बनाने की स्वीकृति मिली थी। इस आधुनिक साइंस सेंटर की सौगात विज्ञान के विद्यार्थियों, शोधकर्ताओं के साथ-साथ जबलपुर के निवासियों व पर्यटकों को मध्यप्रदेश में भोपाल, उज्जैन के बाद जबलपुर को मिलने जा रही है। यह साइंस सेंटर जबलपुर के समग्र विकास की दिशा में विद्यार्थियों, युवाओं, पर्यटकों व संपूर्ण महाकौशल क्षेत्र को विज्ञान समझने में महत्वपूर्ण योगदान प्रदान करेंगी।इस अनुपम सौगात के भूमि पूजन में अपनी गरिमामयी उपस्थिति प्रदान कर विकास कार्य में सहभागी बनें।



