मकान में आग लगने से दो मासूम सहित एक महिला जिंदा जले, मौके पर पहुंची फॉरेंसिक की टीम

- शहडोल रेंज के आईजी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण,जिले के आला अधिकारी रहे मौके पर मौजूद।
- घटना के बाद जिले के सभी राजनीतिक दलों के बड़े नेता पहुंचे मौकें पर।

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण न्यूज। जिले में मंगलवार की रात दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है,जहां मंगलवार देर रात अज्ञात कारणों से एक घर में आग लगने के कारण मकान में रह रहे दो मासूम बच्चे सहित एक महिला जिंदा जलकर जल गए।घटना के बाद जिले के सभी राजनीतिक दलों के बड़े नेता घटनास्थल पर पहुंचे और मुआवना किया गया।घटनास्थल की सूचना मिलने के बाद शहडोल रेंज के आईजी भी घटनास्थल पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान जिले के सभी बड़े आला अधिकारी मौके पर मौजूद रहे, घटना के बाद दिन भर लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा।
बताया गया कि जिले के अमरपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत किसलपुरी के बस स्टैंड के पास रहने वाली वनवासी समाज की एक 27 वर्षीय महिला अपने दो बच्चों के साथ जिंदा जल गई। घटना की जानकारी सुबह स्थानीय ग्रामीणों को लगने पर सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची,फिलहाल घर में आग लगने के कारणों का पता अभी तक नहीं चल पाया है। घर में आग लगने से आसपास की गुमटी नुमा दुकानें भी जल गई है। मृतक महिला सपना वनवासी पति मोहन वनवासी कपड़ों की सिलाई का काम करती थी, जबकि महिला का पति नागपुर में मजदूरी करता था। किसलपुरी बस स्टैंड के पास घर में सपना बनवासी अपने 3 वर्षीय बेटे ऋषभ और 6 वर्षीय बेटी जानवी के साथ रहती थी, उनके घर के नजदीक ही अन्य ग्रामीणों के मकान भी बने हुए हैं।
- मृतिका का पति नागपुर में रहकर करता है मजदूरी।

जानकारी में बताया गया कि मृतिका सपना बनवासी का पति कुछ महीने पहले नागपुर गया हुआ था, जो नागपुर में रहकर मजदूरी का काम करता है।घर में दो मासूम बच्चों के साथ मृतिका अकेले रहकर किसी तरह परिवार का पालन पोषण कर रहे थी।लेकिन मंगलवार देर रात घर में अचानक आग लगने से तीनों लोग जिंदा जल गए, जबकि आसपास के रहवासियों को घटना की जानकारी कानो कान तक नहीं लगी। सुबह स्थानीय लोगों ने राख में तब्दील हो चुका मकान में देखा तो महिला सहित दो बच्चों की जली हुई लाश मकान के अंदर पड़ी हुई थी। मामले की सूचना के बाद फॉरेंसिक टीम के साथ पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच पड़ताल करती नजर आई। सूचना के बाद शहडोल रेंज के आईजी भी घटनास्थल पर पहुंचे और निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।अचानक हुई इस घटना के बाद लोगों में चर्चाओं का माहौल है कि आखिर इतनी बड़ी घटना होने के बाद भी आसपास के स्थानीय लोगों को कानों कान कैसे खबर नहीं लगी



