शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर लिया नशा मुक्त रहने का संकल्प…

जबलपुर। शहीद दिवस के अवसर पर शांतम प्रज्ञा आश्रम नशा मुक्ति , मनोआरोग्य,दिव्यांग पुनर्वास केंद्र गोहलपुर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ सदस्य प्रधानमंत्री जनकल्याण योजना के प्रदेश संयोजक श्री राहुल जैन जी का आगमन हुआ। इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव जी के तेलचित्र पर पुष्प माला और दीप प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि अर्पित कर राष्ट्रगान गाकर शहीदों को याद किया। अतिथि राहुल जैन ने आश्रम में उपचार ले रहे नशा पीड़ित मरीजों से देश की आजादी के लिए अपना बलिदान देने वाले वीर क्रांतिकारी भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव जी के जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में अपना जीवन समर्पित करने का आह्वान किया। साथ ही शहीद दिवस पर सभी मरीजों को नशा मुक्त रहने की प्रतिज्ञा दिलाई ।इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रधानमंत्री जनकल्याण योजना के प्रदेश संयोजक राहुल जैन जी ,भाजपा नेता पिंटू रूपेश पटेल जी, नरेंद्र पटेल जी, अनुराग पटेल जी, डॉ. आर एस सेन, मुकेश कुमार सेन, संतोष अहिरवार, अजय सराफ उपस्थित रहे।। इस अवसर पर श्री राम नाम लेखन जाप पुस्तिका भेंट कर अतिथि राहुल जैन जी के आगमन पर शुभकामनाएं दी गई।



