डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

सायरन बजाकर आमजनों को मास्क लगाने व नियमों का पालन करवाने कलेक्टर ने संभाला मोर्चा

ड़कों में उतरकर लोगों से मास्क लगाने की अपील करते नजर आए,जिला कलेक्टर रत्नाकर झा।

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। देशभर भर में लाॅक डाउन को लगे लगभग एक साल बाद भी कोरोना वायरस का संक्रमण अभी देश से गया नहीं है, लगातार देश में कोरोना वायरस का दूसरा स्टेज का कहर जारी है। गौरतलब है कि कोरोना वायरस एक बार फिर से अपना तेजी से पैर पसार रहा है, देश में लगातार कोरोना वायरस संक्रमण के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। जिसे देखते हुए राज्य सरकारें व केंद्र सरकारें सख्त हैं, तेजी से बड़े फैसले लेकर कई ठोस कदम उठाए जा रहे हैं, ताकि वायरस की संक्रमण को रोका जा सके। मंगलवार शाम 7:00 बजे शासन प्रशासन के निर्देशानुसार जिला मुख्यालय में कलेक्टर ने मोर्चा संभालते हुए मुख्यालय की बाजार में उतर कर आम जनों को जागरूक करते हुए कोरोना वायरस प्रोटोकॉल के नियमों का पालन करने, मास्क लगाने सहित अन्य जरूरी हिदायत देते हुए नजर आए।जिला मुख्यालय सहित अन्य कस्बों में भी सायरन, थाली व ताली की आवाज सुनाई दे रही थी। बताया गया कि मध्यप्रदेश शासन द्वारा प्रदेश में बढ़ रहे कोरोना के मरीजों को ध्यान में रखते हुए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में मंगलवार को जिला प्रशासन का अमला भी मुख्यालय की सड़कों पर सायरन बजाकर आम जनों को कोरोना वायरस की लड़ाई लड़ने के लिए जागरूक करने की अपील की गई थी, जिसमें जिला स्तर के कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88