डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेशवायलर न्युज

जब लोकायुक्त टीम की कार्रवाई के दौरान रेस्ट हाउस पहुंची भाजपा नेत्री

कारवाई के बाद मामले को लेकर दिनभर रहा चर्चाओं का बाजार गर्म।

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। कल मंगलवार लोकायुक्त टीम जब जिले के बजाग जनपद में पदस्थ सब इंजीनियर दिनेश मिश्रा को रंगे हाथ रिश्वत लेते पकड़ी और बाद में उनके खिलाफ विश्रामग्रह मे कार्रवाई की जा रही थी। बताया गया कि उसी दौरान वहां भाजपा नेत्री कीर्ति गुप्ता भी रेस्ट हाउस पहुंची और सब इंजीनियर के पक्षदारी कर कार्यों को प्रभावित करती हुई नजर आई। मामले को लेकर मीडिया के सवालों पर भाजपा नेत्री बचती हुई नजर आई। कार्यवाही कर रहे अधिकारियों को प्रभावित करने सहित मीडिया से बोखलाहट में बात करने के आरोप लग रहे हैं,भाजपा नेत्री के कार्यवाही के बीच पहुंचने को लेकर चर्चा है कि वे सब इंजीनियर की पैरवी करने और कार्यवाही को प्रभावित करने के प्रयास करती रही, मामले के बाद हरकत है देख उन्हें लोकायुक्त टीम द्वारा बाहर निकाला दिया गया। इस दौरान वे रेस्ट हाउस पहुंचे मीडिया कर्मियों से भी उलझने का प्रयास करती हुई नजर आईं, उनके हाव भाव देख परेशानी साफ दिख रही थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88