क्षेत्रीय विधायक मरकाम पर लग रहे नर्मदा के तट पर अवैध कब्जा कराने के आरोप

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देशों की उड़ाई गई धज्जियां।

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण न्यूज। डिंडोरी जिले के क्षेत्रीय विधायक ओमकार सिंह मरकाम पर मुख्यालय से लगे नर्मदा तट के कुछ हिस्से पर अवैध कब्जा करने के आरोप लग रहे हैं।आरोप लगाया गया कि डिंडोरी जनपद के ग्राम पंचायत सुबखार मैं स्थित नर्मदा नदी किनारे की तट के कुछ हिस्से को अवैध कब्जा कर बाउंड्री वाल का निर्माण कार्य करवाया दिया गया है,जो अब सवालों के घेरे में है। बताया गया कि क्षेत्रीय विधायक द्वारा नर्मदा नदी के पास एक फार्म हाउस का निर्माण कार्य करवाया है, जहां नर्मदा नदी किनारे की तट के कुछ हिस्सों में जेसीबी मशीन से अवैध उत्खनन करवाते हुए बाउंड्री वाल का निर्माण कार्य करवाया दिया गया है, जिससे बरसात के मौसम में तट का बहाव क्षेत्र और बढ़ जाएगा।जानकारी अनुसार नर्मदा नदी से 300 मीटर की दूरी तक की क्षेत्र को मशीनों से खनन करना प्रतिबंधित होता है,बावजूद नियमों को दरकिनार करते हुए जेसीबी मशीन से पहले तो खनन कराई गई और बाद में बाउंड्री वाल का निर्माण कार्य करवा दिया गया, जो कई तरह के सवाल खड़ा कर रहा है।मामले को लेकर जिला भाजपा ने अवैध खनन कर बाउंड्री वॉल निर्माण कराए जाने के मामले को लेकर विधायक पर पद का दूर उपयोग करते हुए कब्जा करने के आरोप लगाए हैं


