जिला पुलिस बल में तैनात सब इंस्पेक्टर से इंस्पेक्टर बने तीन पुलिस अधिकारी

एसपी व पुलिस अधीक्षक ने जवानों के कंधों पर लगाई स्टार

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो।जिला पुलिस बल में तैनात तीन उप निरीक्षकों को स्टार लगाकर पदोन्नति की गई है। बताया गया कि एक स्टार और लग जाने से अब तीनों ही उप निरीक्षक थाना प्रभारी बन गए हैं। गौरतलब है कि सब इंस्पेक्टर से इंस्पेक्टर का दर्जा प्राप्त तीन अधिकारियों में दो की अन्य जिले में पदस्थापना की गई है। जबकि एक निरीक्षक की सेवाएं जिले में ही रखी गई है, बाकायदा पुलिस मुख्यालय से आदेश भी जारी हो चुके हैं, जिनमें वेदराम हिनौते, अखिलेश दहिया और भूपेंद्र सिंह को शामिल है। वेदराम हिनौती को गाड़ासरई से जबलपुर, भूपेंद्र को करंजिया से भोपाल और अखिलेश दहिया को शहपुरा से महिला सेल डिंडोरी में पदस्थ किया गया है। गौरतलब है कि तीनों पदनाम निरीक्षकों की जिले में पहचान काबिल पुलिस अधिकारियों में होती है।

आमजन के साथ सीधा सटीक लोगों तक पकड़,विवेचना और कर्तव्य की कसौटी पर हमेशा खरा उतरने वाले तीनों निरीक्षकों की पदोन्नति मिलने के बाद जिले वासियों ने भी शुभकामनाएं प्रेषित की है।विदित है कि मध्यप्रदेश शासन द्वारा निचे स्तर पर विवेचकों और अधिकारियों की कमी को देखते हुए पुलिस विभाग में नीचे स्तर से ही पदोन्नति की प्रक्रिया शुरू करते हुए सिनियर्टी के अनुसार आरक्षकों को प्रधान आरक्षक, प्रधान आरक्षक से उप निरीक्षक, उप निरीक्षक से निरीक्षक बनाने की नीति के तहत पदनाम पदोन्नतियां की जा रही है।



