शहपुरा में चल रहे विधायक कप टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन

कटनी व शहपुरा के बीच खेला गया प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला।
डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले के शहपुरा जनपद के वीरांगना रानी दुर्गावती स्टेडियम ग्राउंड में विधायक कप टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन चल रहा था, जिसका कल समापन हो गया। बताया गया कि स्वर्गीय सुंदरलाल उरैती स्मृति में 15 फरवरी से पैंथर क्रिकेट क्लब शहपुरा के द्वारा प्रारंभ विधायक कप संभाग स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आज समापन हुआ। प्रतियोगिता में कुल 64 टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल मैच में टॉस हारकर पहले कटनी टीम ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में 157 रनों का लक्ष्य रखा, जवाबी पारी खेलने उतरी शहपुरा की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 140 रन बनाकर 14 ओवर में ऑल आउट हो गई और 17 रन से कटनी की टीम ने फाइनल मुकाबला जीत लिया। विजेता टीम को प्रथम पुरस्कार विधायक शाहपुरा भूपेंद्र मरावी की ओर से 51 हजार की राशि कटनी टीम को प्रदान की गई व उपविजेता टीम लीजेंड पैंथर क्लब शाहपुरा को स्वर्गीय लक्ष्मी दुबे की स्मृति में संजू दुबे एवं सदस्यों के द्वारा 21000 रुपए प्रदान किया गया। पुरस्कार वितरण विधायक भूपेंद्र मरावी ,युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष जीतू ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अमित कछवाहा, अजय शर्मा ,संजू रजक, अमन पाठक ,रेवा झारिया, चिंतामन साहू के द्वारा किया गया। मैच के दौरान स्टेडियम में हजारों की संख्या में दर्शक मौजूद रहे और मैच का लुफ्त उठाया। टूर्नामेंट को सफल बनाने में पैंथर क्रिकेट क्लब आयोजक टीम शहपुरा के सभी सदस्य पंकज , बलवंत,मनीष तिवारी ,नागेंद्र चौहान, शैलेश धुर्वे, रिंकू रैकवार, भीम गोस्वामी ,चिंतामन साहू, फरीद खान, प्रभात झारिया ,सत्यनारायण साहू, पृथ्वी झारिया सहित अन्य लोग मौजूद रहे।



