खास खबरडिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

क्रेशर संचालक तत्काल अपने अपने कार्य क्षेत्रों में करवाएं वृक्षारोपण

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में संपन्न हुई जिला खनिज कार्यपालिका समिति की बैठक।

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण न्यूज। कलेक्टर रत्नाकर झा ने कहा कि पर्यावरण का संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण के लिए सभी क्रेसर संचालक अपने कार्यक्षेत्रों में वृक्षारोपण जरूर करें। वृक्षारोपण करने से पर्यावरण का संरक्षण होगा और प्रदूषण के नियंत्रण में मदद मिलेगी, उन्होंने नीम, आम, कटहल, आंवला और करंज के पौधे लगाने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री झा गुरूवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला खनिज प्रतिष्ठान कार्यपालिका समिति की बैठक ले रहे थे। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डिण्डौरी संजय सिंह, कार्यपालन यंत्री पीएचई रवि डेहरिया, कार्यपालन यंत्री पीडब्ल्यूडी एम.एस.धुर्वे, कार्यपालन यंत्री आरईएस बघेल, जिला परिवहन अधिकारी रमा दुबे सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।मध्यप्रदेश जिला खनिज प्रतिष्ठान के अनुसार आगामी वित्तीय वर्ष 2020-21 हेतु कार्याें की वार्षिक कार्ययोजना तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश दिए गए हैं।

पिछड़े व प्रभावित क्षेत्रों में कार्य योजना बनाकर करें कार्य। जनपद पंचायत समनापुर में महुआ फसल के संग्रहण के लिए महुआ गोदाम का निर्माण करने को कहा गया है, उन्होंने लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रभावित क्षेत्रों में विशेष कार्य करने के निर्देश भी बैठक में दिए गए हैं। खनन से संबंधित बीमारियों तथा रोगों की देखभाल करने के लिए विशेष संरचना का निर्माण करने को कहा, उन्होंने प्रभावित क्षेत्रो में शिक्षा का विशेष प्रबंध करने को कहा। दूरस्थ क्षेत्रो के स्कूलो में पुस्तकालय एवं अन्य व्यवस्थाएं सुनिष्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने मातृत्व एवं बाल स्वास्थ्य, कुपोषण एवं संक्रामक रोग की समस्याओं को दूर करने के लिए कार्यक्रम आयोजित करने को कहा गया है। कलेक्टर ने कौशल विकास केन्द्रों में स्वरोजगार के लिए कृषि एवं उद्यानिकी तथा अन्य गतिवधियों का प्रशिक्षण देने सहित स्वच्छता के लिए सार्वजनिक स्थानों पर साफ-सफाई, जल निकासी का उचित प्रबंध तथा इससे संबंधित समस्त गतिविधियों को शामिल करने के निर्देश दिए गए। इसी प्रकार से भौतिक संरचना, सिंचाई, वाॅटरशेड का विकास जैसे कार्याें की समीक्षा की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88