जबलपुर दर्पण
सनातन सेवा अलंकरण 14 दिसंबर को

जबलपुर दर्पण । प्रसंग एवं साहित्य संसार के संयुक्त तत्वावधान में निरंतर कई वर्षों से श्री रामलीला समिति गढ़ा में अपना योगदान करने के लिए लोकराम कोरी को 14 दिसंबर अपराह्न तीन बजे साहित्य परिसर कचनार सिटी में सनातन सेवा अलंकरण प्रदान किया जाएगा जिसके अंतर्गत मिठाई लाल चक्रवर्ती, रवि शुक्ला, प्रकाश तिवारी, डॉ रानू रूही, डॉ विनीता पांडेय, तरुणा खरे, प्रीति नामदेव भक्तिमय मधुर गीत भजन प्रस्तुत करेंगी। मंगलभाव अशोक मनोध्याय देंगे।
सहयोगी संस्था के रूप में शब्दरथ, काव्य कलश, सजल इकाई जबलपुर, मंचदीप, श्री रामलीला समिति गढ़ा, विजन जबलपुर के पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।



