छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में हुए नक्सली मुठभेड़ में शहीद जवानों को दी गई श्रद्धांजलि

बजरंग मंदिर समिति पुरानी डिंडोरी ने किया श्रद्धांजलि सभा का आयोजन।
डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले मैं शनिवार को हुई नक्सली मुठभेड़ मैं शहीद जवानों को बजरंग मंदिर समिति पुरानी डिंडोरी द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गई है। बताया गया कि छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के तरेम थाना क्षेत्र अंतर्गत शनिवार को नक्सलियों से हुई मुठभेड़ में शहीद हुए जवानों को उनकी शहादत पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया था इसी तरह नेहरू युवा केंद्र डिंडोरी के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों के द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गई है। जंगल में जवानों और नक्सलियों के बीच में लगभग 4 – 5 घंटे तक चली मुठभेड़ के बाद नक्सलियों को भी काफी नुकसान हुआ है, घटना के बाद पूरे देश मे शहीद जवानों के परिवारों के प्रति लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त की गई है। शहीद जवानों की आत्मा शांति के लिए बजरंग मंदिर पुरानी डिंडोरी के सदस्यों ने दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। श्रद्धांजलि सभा के दौरान बजरंग मंदिर समिति के युवा अध्यक्ष हरिहर पाराशर, लकी जोगी ,राहुल धूमकेती, राहुल पाराशर, शंकर बर्मन, शुभम साहू ,अंकित श्रीवास ,मुकेश नामदेव ,रोशन सरैया ,दीपक मोहरी ,राहुल नंदा सहित मंदिर के अन्य सदस्य मौजूद रहे।



