ग्रामीण अंचलों में जन जागरूकता फैलाने आगे आ रहे संगठन के लोग

दीवाल लेखन व बैठक का आयोजन कर ग्रामीणों को कर रहे जागरूक।
डिंडोरी,जबलपुर दर्पण न्यूज। मध्य-प्रदेश जन अभियान परिषद के ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना वायरस के प्रति लोगों को जागरूक करने का काम कर रहे हैं। बताया गया कि समिति द्वारा गांव में दीवार लेखन व बैठकों के आयोजन कर कोविड-19 व कोरोना वैक्सीन के बारे में लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम मे जिले के शहपुरा विकास खंड अंतर्गत ग्राम पंचायत ढोंढा के पोषक ग्राम करौंदी में समिति अध्यक्ष राजाराम साहू एवं समिति के सदस्यों के द्वारा गांव गांव जाकर लगातार कोरोना वालेंटियर्स की भूमिका निभा रहे हैं,गांवों में जाकर दीवार लेखन के माध्यम से ग्रामीण सहित आमजन को जागरुक करने का काम कर रहे है। बैठक में अपनी सुरक्षा व दूसरों की सुरक्षा को लेकर मास्क का नियमित रूप से उपयोग,सोसल डिस्टेंस का पालन सहित बाहरी व्यक्तियों का आने जाने की जानकारी प्राप्त कर प्रशासन को अवगत कराने सहित अन्य जागरूकता संबंधी कार्य किया जा रहा है। गौरतलब है कि संगठन के लोग पिछले वर्षों की भांति इस वर्ष भी करोना काल में ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को जागरूक करने का काम कर रहे हैं, साथ ही कोरोना महामारी में बचाव के लिए भी बैठक के आयोजन कर लोगों को जानकारी दी जा रही है।



