पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस की कीमतें तत्काल कम करें सरकार: कांग्रेस प्रवक्ता
जबलपुर दर्पण। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट आने पर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश प्रवक्ता टीकाराम कोष्टा ने पेट्रोल डीजल और रसोई गैस के दामों में तत्काल कम करने की मांग सरकार से की है।
कोष्टा नेकहा कि पेट्रोलियम कंपनियों द्वारा मुनाफाखोरी के चलते पेट्रोल और डीजल के भाव आसमान पर पहुंच चुके हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें 78 डॉलर प्रति बैरल से लगातार काम होकर अब 67.5 डॉलर प्रति बैरल पर आ गई है जो पिछले 10 माह में सबसे बड़ी गिरावट है।
कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और देश की सरकार से मांग करते हुए कहा है कि जब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दामों में मामूली सी भी बढ़त होती है तो हमारे देश की तेल कंपनियां पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के दाम तत्काल बढ़ा देते हैं। ऐसे में अब जबकि कच्चे तेल के अंतरराष्ट्रीय दाम भारी गिरावट पर हैं तो पेट्रोल डीजल और रसोई गैस के दाम भी कम से कम 15% तक तत्काल घटाने के निर्देश तेल कंपनियों को दिए जाएं। अन्यथा कांग्रेस इस संबंध में विरोध प्रदर्शन के लिए बाध्य होगी।



