गेहूँ उपार्जन केन्द्र मेलवार,धबाड व्यापारियों के लिए सुरक्षित

भाजपा शासन में भी चल रहाअध्यक्ष, समिति प्रबंधक का सामंती फरमान राजनगर तहसील में मेलवार, धबाड़ गेहूँ उपार्जन केन्द्र व्यापारियों के लिए सबसे सुरक्षित केंद्र है दोनों उपार्जन केंद्र मुख्य रोड़ से एकांत इलाका में चल रहे इन केंद्रों पर अधिकारियों का आवागमन कम है इस कारण दोनों केंद्रों पर धांधली भी सबसे ज्यादा है।गेहूँ उपार्जन केंद्र मेलवार, धबाड़ में सोमवार से किसानों को वारदाना नही मिल रहा है सैकड़ो किसान किराये के वाहन लिए सोमवार से खड़े हैं इन दोनों केंद्रों पर गेहूँ उपार्जन केंद्र प्रभारी के साथ कोई भी कर्मचारी नही रहता उनके परिजन ही केंद्रों का संचालन करते है किसानों ने बताया वारदाना पहले व्यापारियों को दिया जाता है इस क्षेत्र में व्यापारी किसानों से नगद में 1700 रुपये क्वटल खरीदकर रातों में केंद्रों में तुलवा देते हैं दोनों केंद्रों का रिकार्ड संबंधी संचालन राजनगर में अध्यक्ष के घर से चलता है दोनो केंद्रों पर व्यापारियों की बलेबले किसान परेशान।



