मनाई गई सेन जयंती

मैहर। हमारे आराध्य देव श्री श्री 1008 संत शिरोमणि श्री सेन जी महाराज का 721वां जन्मोत्सव 8 मई 2021 को सेन समाज विकास संगठन मैहर के ब्लाक अध्यक्ष मुकेश सेन जी के निवास पर श्रद्धापूर्वक मनाई गई।
देश में कोरोना महामारी के कारण पूरा देश लॉक डाउन है जिसके कारण संगठन के संरक्षक मंडल के निर्देशानुसार सेन जयंती को अपने अपने घर में ही मनाने का निर्णय लिया गया है,इस अवसर पर समाज के मैहर ब्लाक अध्यक्ष मुकेश सेन जी कहा कि सेन समाज के लोग एक-दूसरे का सहयोग करे, कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए कोरोना को हराना है एवं सरकार से अपील करते हैं कि सेन समाज को आर्थिक सहायता प्रदान किया जाये ताकि परिवार का पालन पोषण किया जा सके, अंत में सभी सामाजिक बंधुओं, सभी पदाधिकारियों को सेन जयंती की हार्दिक हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं/ संगठन के पदाधिकारियों ने भी दो गज दूरी का पालन करते हुए सेन जी महाराज की पूजा अर्चना की जिसमे मुख्य रूप से श्री रघुनाथ प्रसाद सेन,विनोद सेन,कमलेश सेन,प्रमोद सेन,वीरभान सेन,नरेंद्र सेन,शिवम सेन,उमेश सेन,नवीन सेन,विजय सेन,नागेंद्र सेन,जितेंद्र सेन,शीतल सेन,शनि सेन, अखिलेश सेन,लकी सेन,साहित्य सेन,वैभव सेन,श्री मति मन्नू देवी सेन,पूनम सेन,सुमन सेन,एवं मीडिया प्रभारी अभिषेक सेन जी उपस्थित रहे।



