तीन दिनों बाद भी मंडी से नहीं मिला बारदाना, खुले आसमान के नीचे रखी उपार्जन भींगा

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण । जिले में लगातार हो रही बेमौसम बारिश से खरीदी केंद्रों में खुले आसमान के नीचे रखी गेहूं की उपार्जन भींग रही है। बताया गया कि जिले में शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर 15 मई तक गेहूं की खरीदी की जानी है, जहां जिले के अधिकतर गेहूं खरीदी केंद्रों में पानी के लिए सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम नहीं है। जिससे खुले आसमान के नीचे रखी हजारों क्विंटल गेहूं बेमौसम बारिश से भींग रही है। गौरतलब है कि जिले में पिछले तीन-चार दिनों से लगातार मौसम खराब चल रहे हैं, जिले के अलग-अलग हिस्सों में हर दिन बेमौसम बारिश हो रही है,गरज चमक के साथ हो रही तेज बारिश से जनजीवन प्रभावित है।खरीदी केंद्रों में पर्याप्त सुविधाएं नहीं है और वही इन दिनों बेमौसम बारिश हो रही है, जिससे केंद्रों में परेशानी बढ़ी हुई है। ताजा मामला समनापुर के मानिकपुर गांव में बने खरीदी केंद्र में सामने आया जहां केंद्र में खरीदी प्रभारी से क्षेत्रीय किसान परेशान हैं।हर समय मिलने वाली किसानों को सुविधा को छुट्टी का बहाना देकर बारदाना नहीं दिया गया, जिससे किसानों की खरीदी केन्द्र में रखा उपार्जन भींग गया।
– खरीदी प्रभारी ने रविवार को छुट्टी का बहाना बताकर नहीं दिया बारदाना।
समनापुर लेम्प्स अंतर्गत खरीदी केंद्र मानिकपुर में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं है, खुले आसमान के नीचे ही किसानों के उपार्जन रखे हुए हैं, कुछ किसान को बरदाना ना मिलने से परेशानी हो रही हैं। बताया गया कि खरीदी केंद्र मानिकपुर में खरीदी प्रभारी के द्वारा भेदभाव पूर्वक कार्य किया जा रहा है, कुछ किसानों को बारदाना दे दिया गया जबकि कुछ किसानों को रविवार की छुट्टी का बहाना देकर बारदाना देने में आनाकानी की जा रही है,जिससे किसानों को बारदाना नहीं मिल पा रहा। किसानों ने आरोप लगाया कि केंद्र में पर्याप्त बारदाना रखी हुई है,फिर भी खरीदी प्रभारी द्वारा बारदाना नहीं दिया गया,जिससे सोमवार को हुई बेमौसम बारिश से किसानों की रखी हुई फसलें भीग गई जिससे किसान परेशान और चिंतित दिखे, बावजूद केंद्र में किसानों की उपार्जन की व्यवस्था करने के लिए प्रभारी द्वारा कोई प्रबंध नहीं किए गए। एक तरफ किसानों के लिए सुविधाएं व सुरक्षा व्यवस्था कराने के लिए लाखों, करोड़ों की राशि जारी की जा रही है, दूसरी ओर जिले के खरीदी केंद्र से किसानों को परेशानी से निजात नहीं मिल पा रही। सुविधाएं न होने से जिले के अधिकतर खरीदी केंद्रों में किसानों को परेशान होना पड़ रहा है, शासन स्तर से दी जाने वाली सुविधाएं व व्यवस्थाएं केवल नाम मात्र के लिए ही दिख रही है।



