कोरोना काल में आम जनता की सुरक्षा व्यवस्था करने में लगी सिहोरा पुलिस

सिहोरा नगर की सुरक्षा व्यवस्था में व्यस्त हैं पुलिस अधिकारी कर्मचारी देखा जाये तो कोरोना संक्रमण को लेकर शासन प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन को दी है ।जिस पर लगातार सुबह से लेकर देर रात्रि तक हर चौवराहे पर आने जाने वाले लोगों की पूछताछ करने के बाद ही नगर में आने जाने दिया जाता हैं । साथ ही धारा 188 के उल्लंघन करने वाले लोगों व सोसल डिटेंशि का उल्लंघन करने वाले सभी के ऊपर जुर्माना लगाने और उचित कार्यवाही की जा रही हैं। इस प्रकार की कार्यवाही लगातार जारी है जिसमें अनुविभागीय अधिकारी श्रुतकीर्ति सोमवंशी स्वयं उपस्थित रह कर निरन्तर जाँच पड़ताल करने में साथ देते हुए कार्य कर रहे हैं । जबलपुर से आया हुआ अतिरिक्त पुलिस बल विगत 10 दिनों से सिहोरा पुलिस टीम के साथ रह कर कोरोना कर्फ्यू उल्लंघन करने वाले लोगों से सिहोरा थाना पुलिस ने दिनांक 10.05.2021 को कोरोना कर्फ्यू का उल्लंघन करते पाये जाने पर कुल 59 बिना मास्क के चालान किये गये जिसमें 5900/- रूपये का समन शुल्क लिया गया। एवं 2 व्यक्तियों के विरूद्ध धारा 188 भा0द0वि0 के तहत् प्रकरण पंजीबद्ध किये गये । एवं 3 व्यक्तियों को अनावश्यक घूमते पाये जाने पर अस्थाई जेल में निरूद्ध किया गया है। थाना सिहोरा में दिनांक 12.05.2021 को कोरोना कफ्र्यू का उल्लंघन करते पाये जाने पर कुल 32बिना मास्क के चालान किये गये जिसमें 3200/- रूपये का समन शुल्क लिया गया एवं 3 व्यक्तियों के विरूद्ध धारा188भा0द0वि0 के तहत् प्रकरण पंजीबद्ध किये गये एवं 5 व्यक्तियों को अनावश्यक घूमते पाये जाने पर अस्थाई जेल में निरूद्ध किया गया है।



