जिला चिकित्सालय में कलेक्टर का आकस्मिक निरीक्षण

छतरपुर। कोविड संक्रमण काल में जिला चिकित्सालय छतरपुर की चिकित्सकीय व्यवस्था को संवेदनशील और बेहतर बनाने के लिए कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह ने गुरुवार को (जिला चिकित्सालय का) अपरान्ह 3ः25 बजे आकस्मिक निरीक्षण किया। जिसमें 12 डॉक्टर सहित कुल 29 नर्सिंग स्टॉफ अनुपस्थित पाए गए। अनुपस्थित चिकित्सकों और नर्सिंग स्टॉफ कर्मचारियों का कृत्य म.प्र. सिविल सेवा आचरण नियम 1985 के विपरीत पाया गया जिसके चलते शासकीय कार्य निर्वहन में लापरवाही एवं उदासीनता तथा स्वैच्छाचारिता पाए जाने के चलते चिकित्सकों एवं नर्सिंग स्टॉफ का 2 दिवस के वेतन काटे जाने के आदेश जारी किए गए हैं।
ये 12 चिकित्सक पाए गए अनुपस्थित
निरीक्षण में डॉ. व्ही.पी. शेषा, गीता चौरसिया, आर.के. धमनियां, संगीता चौबे, गायत्री नामदेव, निधि खरे, राजकुमार अवस्थी, विशाल तोमर, अरुणेन्द्र शुक्ला, अभिषेक यादव, मनोज चौधरी और डॉ. अशोक गुप्ता अनुपस्थित पाए गए।
ये 17 नर्सिंग स्टॉफ पाए गए अनुपस्थित
निरीक्षण में लवलेश चतुर्वेदी फार्मासिस्ट, स्टॉफ नर्स आरती दीक्षित, ए.एन.एम चन्द्रकुंवर तिवारी, नेत्र सहायक आर.के. अवस्थी, बृजकिशोर विश्वकर्मा और बी.पी. स्वर्णकार, लैब असिस्टेंट नरेश रिछारिया, वार्ड बाय ईश्वर प्रसाद सेनी, आशीष करौसिया, श्रीमती राजश्री द्विवेदी, रामस्वरुप रैकवार, रामनरेश प्यासी, रविशंकर गुप्ता, जंगी रैकवार, सफाईकर्मी बब्लू तथा रेडक्रासकर्मी मनोज गोपाल वैद्य तथा कु. फहमीदा खातून अनुपस्थित पाए गए।



