कटनी दर्पणमध्य प्रदेश
मिशन संबल अंतर्गत पुलिस ने किया जरूरतमंदों गरीबो की मदद

आज पुलिस अधीक्षक मंयक अवस्थी द्वारा चलाए जा रहे मिशन संबल अंतर्गत झिझरी पुलिस चौकी प्रभारी रश्मि सोनकर ने अपने स्टाप के साथ मिलकर चौकी क्षेत्र मे रह रहे गरीब आर्थिक कमजोर बेरोजगार लोगों को घर घर जाकर करोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए हरी सब्जी कच्चा अनाज खान पान की चीजे बाँटकर लाक डाऊन का पालन करने के लिए समझाइश दी गई । जरूरतमंदो को पुलिस द्वारा को लगातार कच्चा अनाज वितरित किया जा रहा है ।झिझरी पुलिस का यह प्रयास जनता की जुबां पर धन्यवाद पुलिस के रूप में देखने को मिल रहा है ।



