कोविड से अब तक जिले के 24 लोगों ने गंवाई जान,11 गंभीर मरीजों का जबलपुर में इलाज जारी
जिले में कोरोना संक्रमण की पॉजिटिविटी दर अब धीरे-धीरे कम होती जा रही है। गौरतलब है कि जिले में कोविड-19 मरीज पिछले हफ्तेभर पहले तक रोजाना 90 से अधिक केस मिल रहे थे, जबकि अब 50 से 70 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ रही है। स्वास्थ्य विभाग के डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम मैनेजर विक्रम सिंह के अनुसार सोमवार की शाम तक जिलेभर में सिर्फ 56 केस मिले हैं। यह नतीजा 604 सैम्पल्स की जांच में सामने आया है। आज 66 लोगों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया है। जिले में अब एक्टिव केस 643 पर आ गए हैं। ऑलटाइम मरीजों की संख्या 4410 है और अब तक 3643 लोग कोरोना से जंग जीत चुके हैं। उन्हें जिला अस्पताल, कोविड केयर सेंटर और होम आइसोलेशन से मुक्त किया जा चुका है।कल सोमवार को सर्वाधिक 15 केस डिंडौरी ब्लॉक में मिले तो वहीं करंजिया में 14, अमरपुर में 12, बजाग में 05, शहपुरा व मेहंदवानी में 04-04 और समनापुर में सिर्फ 02 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस तरह शाम तक कुल 56 नागरिक कोरोना संक्रमित निकले हैं। मरीजों को कोविड प्रोटोकॉल के अनुसार उनकी स्थिति के हिसाब से कोविड केयर सेंटर और होम आइसोलेशन में रखने के निर्देश दे दिए गए हैं।
– कल सोमवार को 712 लोगों के सैम्पल किए गए कलेक्ट-विक्रम सिंह ने बताया कि जिले में कोविड टेस्टिंग की संख्या बढ़ा दी गई है,रोजाना औसतन 550 से अधिक नागरिकों के सैम्पल लिए जा रहे हैं। आज स्वास्थ्य विभाग ने रिकॉर्ड 712 सैम्पल कलेक्ट किए हैं। वहीं, 617 लोगों की जांच रिपोर्ट आना बाकी है। अभी तक कुल 92220 नागरिकों की सैम्पलिंग कराई जा चुकी है। वर्तमान में जिले की कोरोना पॉजीटिविटी रेत 15% से भी कम है। डिंडौरी जिले के रिकॉर्ड 2373 मरीज संक्रमण को हराकर सकुशल घर पहुंच चुके हैं। वर्तमान में 407 कोरोना संक्रमित व्यक्तियों को होम आइसोलेशन में रखा गया है, जबकि 223 लोगों का इलाज जिला अस्पताल व डेडिकेटेड कोविड केयर सेंटर में जारी है। जिले के 11 गंभीर मरीजों का इलाज नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज, जबलपुर में चल रहा है। अब तक जिले के 24 नागरिक संक्रमण से जान जा चुकी है।
– जिले में कोरोना वायरस संक्रमण अपडेट।
17 मई, सोमवार : 66
16 मई, रविवार : 84
15 मई, शनिवार : 126
14 मई, शुक्रवार : 94
13 मई, गुरुवार : 72
12 मई, बुधवार : 165
11 मई, मंगलवार : 16
10 मई, सोमवार : 19
09 मई, रविवार : 28
08 मई, शनिवार : 36
07 मई, शुक्रवार : 13
06 मई, गुरुवार : 68
05 मई, बुधवार : 41
04 मई, मंगलवार : 64
03 मई, सोमवार : 110
02 मई, रविवार : 90
01 मई, शनिवार : 83
30 अप्रैल, शुक्रवार : 126
29 अप्रैल, गुरुवार : 40
28 अप्रैल, बुधवार : 11
27 अप्रैल, मंगलवार : 115
26 अप्रैल, सोमवार : 133
25 अप्रैल, रविवार : 37
24 अप्रैल, शनिवार : 145
23 अप्रैल, शुक्रवार : 127
22 अप्रैल, गुरुवार : 101
21 अप्रैल, बुधवार : 20
20 अप्रैल, मंगलवार : 05
19 अप्रैल, सोमवार : 52
18 अप्रैल, रविवार : 65
17 अप्रैल, शनिवार : 71
16 अप्रैल, शुक्रवार : 64
15 अप्रैल, गुरुवार : 58
14 अप्रैल, बुधवार : 29



