उमरिया दर्पणमध्य प्रदेश
आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत

नौरोजाबाद थानांतरगर्त ग्राम बंधवाटोला में चंगेरा जलाशय के नहर निर्माण में कार्यरत मजदूर कैलाश सिंह पिता गयादीन सिंह उम्र 28 वर्ष निवासी झीमा जो नहर निर्माण में काम कर रहा था जो आज दोपहर 3 बजे बेमौसम बारिस से बचने के लिए महुआ के पेड़ के नीचे आश्रय लिया हुआ था तभी अचानक आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौके पर ही मौत हो गयी।



