फूड इंस्पेक्टर अमित वर्मा की निष्क्रियता के चलते शहर में मिलावटी सामान को बेचा जा रहा है धड़ल्ले से

छतरपुर। फूड इंस्पेक्टर अमित वर्मा की निष्क्रियता के चलते छतरपुर जिले में मिलावटी सामान को धड़ल्ले से बेचा जा रहा है। साहब के राज में 250/- रुपए किलो घी मिल रहा है। इससे जनता अनुमान लगा सकती है की उन्हें किस प्रकार की सामग्री मिल रही है खाने पीने के लिए। नाम ना छापने की शर्त पर एक व्यापारी ने बताया कि हम लोगो द्वारा साहब को मंथली भेंट भेजी जाती है।फिर क्यो खिलाफ में कार्यवाही की जाएगी।
कई जगह से आता है मंथली खर्चा-एक व्यापारी से बात हुई तो उन्होंने बताया कि आप लोगों को सारी जानकारी रहती है बिना अधिकारी की मिलीभगत से कोई भी कुछ भी नहीं कर सकता। जब व्यापारियों द्वारा फूड इंस्पेक्टर अमित वर्मा को खर्चा दिया जाता है तो वह क्यों कार्यवाही करेंगे। शहर में ग्वालियर, इंदौर से माल ला कर बेचा जा रहा है जिस में एक्सपायरी डेट नहीं डली रहती है। जिस में 4 गुना होता है मुनाफा। जनता की जान के साथ कर रहे है खिलवाड़। कलेक्टर शैलेंद्र सिंह की आंखों में धूल झोंक रहे हैं फूड इंस्पेक्टर अमित वर्मा। ये सामग्री बिक रही धड़ल्ले से टॉफी,कुरकुरे, और नमकीन को धड़ल्ले से बेचा जा रहा है।



