डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

कोविड वैक्सीनेशन कराने आगें आ रहे युवा, सेल्फी प्वाइंटों में खड़े होकर खिंचावा रहे फोटो

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले में कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए वैक्सीनेशन का कार्य चल रहा है, अब 18 वर्ष से ज्यादा के युवाओं को भी वैक्सीन की डोज लगाई जा रही है और कोरोना मुक्त भारत बनने की मुहिम से जिले के युवा जुड़कर आगे आकर वैक्सीन की डोज लगवा रहे हैं और सेल्फी प्वाइंटों पर खड़े होकर वैक्सीन डोज लगवाने के फोटो खिंचवा कर समय को यादगार बना रहें। वैक्सीन की डोज लगने के बाद युवा टीका को सुरक्षित व प्रभावी बता रहे हैं। गौरतलब है कि जिले के युवा वैक्सीनेशन कार्य के लिए आगे आकर लोगों को प्रेरित भी कर रहे हैं और ज्यादा से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाकर कोरोना मुक्त भारत बनने में सहयोग करने की अपील की जा रही है। पिछले दिनों गुरुवार को पुरानी डिंडोरी निवासी राहुल पाराशर ने वैक्सीनेशन सेंटर पहुंचकर वेक्सिन की डोज लगवाई।इसी तरह जिले के समाजसेवी दशरथ राठौर ने भी वैक्सीन सेंटर पहुंचकर डोज लगवाया। इसी तरह जिले के अन्य युवाओं के द्वारा भी वैक्सीन सेंटरों में पहुंचकर वैक्सीन की डोज लगवा रहे हैं।टीकाकरण के बाद युवकों ने वैक्सीन को पूर्ण रूप से सुरक्षित व कारगर बता रहे हैं। लोगों को अफवाहों में ना आकर ज्यादा से ज्यादा लोगों को टीका लगवाने की अपील की जा रही है। बताया गया कि जिले में विभिन्न समाजिक संगठनों के लोग ज्यादा से ज्यादा युवाओं को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर अपना स्लॉट बुक कर भारत को कोरोना मुक्त बनाने में अपना योगदान देने की अपील भी लगातार की जा रही है। बावजूद जिले के अधिकांश ग्रामीण क्षेत्रों में कोविड-19 वैक्सीन के प्रति लोगों में जन जागरूकता का अभाव बना हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88