कटनी दर्पणमध्य प्रदेश

ग्रामीण क्षेत्रों का कलेक्टर ने किया विजिट

उपार्जन कार्य में लापरवाही पर आवश्यक कार्यवाही के दिये निर्देश

कटनी दर्पण। जिले में विगत दिनों से हो रही बारिश के कारण गेहूं का उपार्जन कार्य प्रभावित हुआ है। जिसकी व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिये गुरुवार को कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने विभिन्न खरीदी केन्द्रों का जायाज लिया। इस दौरान उन्होने धीमी से काम करने वालों को जहां फटकार लगाई, वहीं व्यवस्थित काम करने वालों को सराहा भी। अपने विजिट की शुरुआत कलेक्टर ने लखापतेरी में स्थित जालपा वेयरहाउस से की। यहां पर तेवरी, पहाड़ी और रैपुरा के संचालित खरीदी केन्द्रों की व्यवस्थायें उन्होने देखीं।
तेवरी खरीदी केन्द्र में माल का उठाव ना होने पर कलेक्टर ने नाराजगी जाहिर की। साथ ही वेयरहाउस प्रभारी और खरीदी केन्द्र प्रभारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। लखापतेरी के बाद स्लीमनाबाद स्थिति खरीदी केन्द्र हरदुआ का विजिट भी कलेक्टर ने किया। यहां की व्यवस्थाओं पर उन्होने संतुष्टि जाहिर की। जिसके बाद स्लीमनाबाद में ही तहसील के सामने संचालित स्लीमनाबाद खरीदी केन्द्र का भी निरीक्षण किया। जहां पर खरीदी, उठाव एवं रखरखाव की व्यवस्थायें दुरुस्त नहीं होने पर ट्रान्सपोर्टर और खरीदी केन्द्र प्रभारी को नोटिस जारी करने लिये कलेक्टर ने निर्देशित किया।
इसके बाद सारथी वेयर हाउस में संचालित धरवारा खरीदी केन्द्र का निरीक्षण कलेक्टर श्री मिश्रा ने किया। जहां पर गेहूं की बोरियां गीली पाये जाने और उनका ट्रान्सपोर्टेशन पर नाराजगी जाहिर की। साथ ही खरीदी केन्द्र प्रभारी, गोडाउन कीपर और सर्वेयर को एससीएन जारी करने के निर्देश दिये।
धरवारा के बाद उमरियापान खरीदी केन्द्र क्रमांक 1, मुरवारी में काशी वेयरहाउस उपार्जन केन्द्र का भी निरीक्षण कलेक्टर ने अपने विजिट में किया। मुरवारी में काशीवेयर हाउस के प्रबंधक और उपार्जन केन्द्र के प्रभारी पर नाराजगी जाहिर करते हुये संबंधितों को नोटिस जारी करने के निर्देश कलेक्टर ने दिये। इसके बाद श्री मिश्रा ने बचैया खरीदी केन्द्र का भी निरीक्षण कर उपार्जन कार्य में संलग्न अमले को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। इस दौरान विजिट अपर कलेक्टर रोहित सिसोनिया, सहायक खाद्य आपूर्ति अधिकारी के.एस. भदौरिया सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88