शासन के दिशा निर्देशानुसार ही होंगे पंचायत के भुकतानः वेदमणी मिश्रा सीईओ

मैहर दर्पण। जनपद पंचायत के सी ई ओ वेदमणी मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि आज कोरोना महामारी के चलते सबसे पहले हम सब को लोगो की सुरछा एवं उनके व्यवस्थाओ पर पहले काम करना है जिसका असर नगर के साथ साथ गाव में भी है ग्रामीण छेत्र में रहने वाले हर व्यक्ति की सुरछा एवं मूलभुत सुविधाओ का ख्याल रखना आज सबसे जरूरी है पंचायतों में निर्माण कार्य बाद में भी किये जा सकते है लेकिन कुछ सरपंच सचिव के आरोप हैओ की पंचायत के खाते में पैसा होने के बाद भी नही निकाल पा रहे है सरपंच सचिव जबकि पूर्व में पंचायत में ऐसा था कि बिना काम किये भी भुकतान एडवांस निकाल लिया जाता था लेकिन अब शासन के दिशा निर्देश के अनुसार समय पर कार्ययोजना को पूर्ण कर उपयंत्री द्वरा टी एस एवं निर्माण कार्य के सम्पूर्ण दस्तावेज पोर्टल में अपलोड करना होगा तभी भुकतान की प्रोसेस होगी । जिसके लिए इन दिशा निर्देशों का सभी सरपंच सचिव को ध्यान देने की अव्यस्यकता है ।
15वा वित्त आयोग के राशि भुगतान के संबंध में :- 15 वा वित्त आयोग में जनपद स्तर से कोई समस्या नही है ना ही ग्राम पंचायतकेखातों में जनपद पंचायत की कोई उसमें भूमिका है हैं अभी वर्ष 20-21 के जो प्रगति रत कार्य हैं उनका नियमानुसार भुगतान हो रहा है सभी सचिवों को पूर्व में कई बार सूचित किया जा चुका है कि अपना मोबाइल नम्बर ईएमआई नम्बर तथा एलजीडी कोड सहित एक्सेल में बना कर इस कार्यालय को भेजें जिससे m एक्शन सॉफ्ट का आईडी पासवर्ड जिला स्तर से जनरेट कराया जा सके वर्ष 20-21के कार्यों को ई ग्राम स्वराज्य पोर्टल में on going कर कर कार्य का जियोटेग फोटो फ़ीड कर सत्यापन उपरांत भुगतान हो रहा है। वर्ष 21-22 के कार्यों हेतु शासन द्वारा नई गाइड लाइन जारी की गई है जो कि e gram Swaraj portal में पुनः कार्य योजना फ़ीड करनी होगी जिसका टाइड -अनटाइड का रेशियो 60-40 का होगा कार्य योजना अप्रूवल के बाद टीएस एस फ़ीड कर mAction soft se जियो टैग फोटो अपलोड कर नियमानुसार भुगतान हो सकेगा। सभी सचिव शासन आदेशों को ध्यान पूर्वक अवलोकन करें। 15वा वित्त कार्य आधारित योजना है इसमें बगैर कार्य एवम कार्य योजना फीडिंग के कोई भुगतान नहीं होगा।



