आस्था का केंद्र बना अमलेश्वर धाम नर्मदा कुंड बिहड़,पहुंचते हैं सैलानी

जिला मुख्यालय से लगभग 20 किलोमीटर दूर समनापुर जनपद के खाम्हा गांव से बाहर दो किलोमीटर दूर जंगल में स्थित अमलेश्वर धाम नर्मदा कुंड बिहड़ मैं जिलेभर से सैलानी पहुंचते हैं। आसपास गांवों के लोगों के लिए नर्मदा कुंड बिहड़ आस्था का केंद्र बना हुआ है, जहां दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर धर्म लाभ लेते हैं।बताया गया कि अमलेश्वर धाम नर्मदा कुंड बिहड़ का उल्लेख नर्मदा पुराण मैं मिलता है, जिससे ग्रामीणों की आस्था वर्षों से बनी हुई है। जिस कारण जिलेभर से सैलानी भी पहुंचकर धर्म लाभ लेते हैं। गौरतलब है कि नर्मदा कुंड तक पहुंचने के लिए अभी तक सड़क नहीं बन पाई है, उबड़-खाबड़ रास्ते से ही गुजर कर लोग नर्मदा कुंड तक पहुंचते हैं,अमलेश्वर धाम नर्मदा कुंड में बिजली की व्यवस्था भी अभी तक नहीं हो पाई है, व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग के बाद भी कोई पहल नहीं की गई। स्थानीय ग्रामीण लंबे समय से क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को कई बार शिकायत पत्र देकर मांग की गई, बावजूद अभी तक पक्की सड़क व बिजली आदि की व्यवस्था नहीं की गई, जिससे नर्मदा कुंड पहुंचने वाले सैलानियों को काफी परेशानी हो रही है, फिलहाल कोविड-19 के दौरान सैलानियों को पहुंचना कम है, कम संख्या में लोग नर्मदा कुंड पहुंचकर धर्म लाभ ले रहे।



