भेड़ाघाट में मनाया महर्षि भृगु प्राकट्योत्सव

जबलपुर दर्पण। भगवान विष्णु की छाती पर पद प्रहार कर उनकी श्रेष्ठता की परीक्षा लेने वाले महर्षि भृगु की तपोस्थली भेड़ाघाट स्थित भृगु चौरा में श्री परशुराम धाम विकास समिति द्वारा स्थापित महर्षि भृगु प्रतिमा स्थल पर आज भृगु प्राकट्योत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।समिति के अध्यक्ष डॉ .एच. पी.तिवारी ने महर्षि भृगु को श्रृष्टि का आधार निरूपित करते हुए उनके कृतित्व पर प्रकाश डाला।समाज सेवी श्रीमती मालती व्यास ने इस पवित्र तपोस्थली के विकास की आवश्यकता पर बल दिया।संचालन सचिव सचिन मिश्रा ने तथा आभार प्रदर्शन दिनेश दुबे ने किया। समारोह में शिक्षा सलाहकार डॉ. श्रद्धा तिवारी,श्रीमती श्रुति कीर्ति मिश्रा, जीवेश पांडेय,मीनाक्षी दीक्षित,पिंटू दुबे ,धर्मेंद्र मिश्रा तथा विकास तिवारी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थिति थे।



