बच्चों द्वारा लोकगीत के माध्यम से लोगों को किया जा रहा जागरूक

हटा। जन जागरूकता के अभाव में ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों में तरह-तरह की भ्रांतियां सुनने को मिल रही हैं। जिससे लोग जन जागरूकता के अभाव में वैक्सीन लगवाने हेतु नहीं पहुंच रहे हैं। भले ही शासन प्रशासन द्वारा वैक्सीन लगवाने हेतु तरह-तरह की अभियान चलाकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं लेकिन ग्रामीण क्षेत्र के लोग अभी भी टीका लगवाने हेतु उत्सव दिखाई नहीं दे रहे हैं। जिसे लेकर नगर के छोटी छोटी बच्चों ने ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना से बचाव हेतु वैक्सीन लगवाने के लिए बुंदेली लोकगीत के माध्यम से ग्रामीण व नगरीय क्षेत्रों के लोगों को जागरूक करने का एक नया आयाम तरीका निकाला, जो विगत दिनों से सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। दरअसल कोरोना से बचाव हेतु वैक्सीन ही एक सुरक्षा कवच है। जिसे लगवाने हेतु शासन प्रशासन स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगों को ज्यादा से ज्यादा देख सिंह लगवाने की अपील कर रहा है लेकिन ग्रामीण क्षेत्र में फैली भ्रांतियों को दूर करने के उद्देश्य को लेकर नगर के छोटे-छोटे बच्चों द्वारा बुंदेली माटी के माध्यम से बुंदेलखंड के लोक कलाकार अनुरागी द्वारा रचित प्रशांत दुबे जयसिंह सोलंकी के सहयोग से बाल कलाकार प्रधुम्न प्रजापति हर्षिता सोलंकी द्वारा अपनी मधुर आवाज में बुंदेली लोकगीत के माध्यम से वैक्सीन लगवाने हेतु लोगों को जागरूक किया जा रहा है। जिनका लोकगीत सोशल मीडिया यूट्यूब पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसकी सराहना लोगों द्वारा की जा रही है। उनके गीत के माध्यम से लोगों को संदेश दिया जा रहा है कि लोगों को कोरोना के बचने के लिए ही एक वैक्सीन सुरक्षा कवच है, कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लगाया जा रहा है। लोग किसी भी प्रकार की भ्रांतियों में ना आए और शीघ्र ही स्वास्थ्य केंद्र जाकर कोरोना से बचाव हेतु वैक्सीन लगवाएं।



