बेवजह घूमने वालो के ऊपर पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा की गई कार्यावाही

मण्ड़ला/नारायणगंज। जिले के टिकरिया नारायणगंज मे अनावश्यक एवं बेवजह घूमने वाले ग्रामीणों पर टिकरिया पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा की गई कार्रवाई थाना प्रभारी टिकरिया अमित कुमार द्वारा बताया गया कि आज दिनांक 27/5/2021 को टिकरिया चौराहे पर चेकिंग लगाई गई बेवजह घूमने वाले एवं कोरेना कर्फ्यू का पालन नहीं करने वाले लोगों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई उसी के साथ साथ स्वास्थ विभाग से बीएमओ डॉक्टर अमृत लाल कोल एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा कोरेना टेस्ट भी किया गया संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी टिकरिया एवं समस्त स्टाफ एवं बीएमओ डॉक्टर अमृत लाल कोल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणगंज से एवं उनकी स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद रही।



