नियमों को ताक में रखकर ग्राम पंचायत ने करवा दिया लाखों का निर्माण कार्य

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण न्यूज। जिले के डिंडोरी जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत कूंड़ा गांव में लाखों रुपए की लागत से वर्ष 2020- 021 में नवनिर्मित आंगनवाड़ी भवन का निर्माण कर नियमों को ताक में रखकर बिना किसी स्टीमेट के आधार पर ही लाखों रुपए का आंगनवाड़ी भवन को बना दिया गया। आरोप है कि आंगनवाड़ी के बाउंड्री वाल में भी जमकर धांधली की गई, बिना राऊंड बीम लगाए ही बाउंड्री वाल की दीवार खड़ी कर दी गई, बाउंड्री वॉल के दिवालो की सपोर्ट के लिए लोहे के सरिए भी नहीं बांधा गया था, जिससे निर्माणाधीन भवन जल्द ही धरासही हो सकती है। बाउंड्री वाल में लगाई गई गेट भी घटिया किस्म के लगाए जाने के आरोप लग रहे हैं। बताया गया कि आंगनवाड़ी भवन की छत की ढलाई के दौरान कम मोटाई वाले लोहे का उपयोग किया गया,जिससे छत की गुणवत्ता सही नहीं है।नियम निर्देशों को धता बताकर जिम्मेदारों ने घटिया किस्म का आंगनवाड़ी भवन बना कर ऊपरी चमक से रंग रोगन कर दिया, लेकिन वास्तव में भवन की गुणवत्ता ठीक नहीं है।
– शिकायत के बाद बाउंड्री वॉल में लगाए जा रहे लोहे के सरिए।
लाखों रुपए के आंगनवाड़ी भवन के निर्माण कार्य के दौरान ग्राम पंचायत के जिम्मेदारों सहित जनपद पंचायत के अधिकारियों द्वारा मिलीभगत करके निर्माण कार्य में जमकर भ्रष्टाचार किया गया और लाखों रुपए के आंगनवाड़ी भवन का निर्माण कार्य नियम निर्देशों को धता बताकर घटिया किस्म का आंगनवाड़ी भवन का निर्माण कार्य करवा दिया गया है। मामले के बाद अब स्थानीय ग्रामीणों द्वारा सीएम हेल्पलाइन में शिकायत कर जांच कराने की मांग की गई थी,शिकायत के बाद पंचायत कर्मियों द्वारा बाउंड्री वाल की सुधार कार्य करने के लिए नवनिर्मित बाउंड्री वॉल को तोड़ा जा रहा है, साथ ही लोहे के सरिए भी लगाए जा रहे हैं, नवनिर्मित बाउंड्री वॉल में सपोर्ट के लिए लोहे के बीम लगाकर मरम्मत कार्य किया जा रहा है। अब सवाल यह उठता है कि निर्माण कार्यों के दौरान ही जिम्मेदारों द्वारा स्टीमेट को ध्यान में रखकर निर्माण कार्य क्यो नही करवाया गया,अब शिकायत के बाद ही खानापूर्ति करना कई तरह के सवाल खड़ा कर रहा है। गौरतलब है कि ग्राम पंचायत के जिम्मेदारों द्वारा पंचायत स्तर के अन्य निर्माण कार्यों में भी जमकर धांधली की जा रही है, घटिया किस्म के निर्माण कार्य कर लाखों रुपए के फर्जी बिल लगाकर राशि निकाली जा रही है। ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत स्तर के सभी निर्माण कार्यों की जांच कराकर कड़ी कार्यवाही करने की मांग की जा रही है।
वर्जन…
ग्राम पंचायत कूंड़ा में आंगनवाड़ी बाउंड्री वाल निर्माण कार्य में लापरवाही पूर्वक निर्माण कार्य करवाया गया था, शिकायत के बाद निर्माण कार्यों को दुरुस्त कराया जा रहा है।ऋषभ सिक्का, क्षेत्रीय इंजीनियर, जनपद डिंडोरी।



