मण्डला दर्पणमध्य प्रदेशसिहोरा दर्पण

जनसेवा ही भाजपा संगठन का मूल भाव है :शैलेष मिश्रा

मण्डला। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मूल मंत्र को हृदय में धारण कर भारत के नवनिर्माण एवं चहुंमुखी विकास हेतु दृढ़ कटिबद्ध, राजनीतिक शुचिता के सर्वोच्च उदाहरण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल के 2 वर्ष पूर्ण होने पर जिले की निवास विधानसभा की बकौरी मण्डल के ग्राम सेमरखापा में सेवा उत्सव मनाया गया। इस कार्यक्रम में जिला भाजपा संघठन की ओर से कार्यक्रम के ग्राम केन्द्र प्रभारी के तौर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष शैलेश मिश्रा उपस्थित हुए। श्री मिश्रा ने बताया कि सेवा ही संगठन के मूल भाव एवं मिशन अन्त्योदय के अंतर्गत ग्राम सेमरखापा में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सेवा कार्य किया गया जिसमें ग्रामीणों को राशन वितरण के साथ ही औषधीय व आयुर्वेदिक गुणों से भरपूर गिलोय के बेल का रोपण के सहित अन्य पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर पूर्व मण्डल अध्यक्ष कृष्णकुमार चौकसे, पवन पटेल, अरुण पटेल, राजेन्द्र चंद्रोल, धर्मेंद्र कुमार, जितेंद्र बरमैया, कपिल झारिया, अमित सिंगरहा, सुदर्शन यादव, श्रीमती आशा ठाकुर सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजनों की उपस्थिति रही।
दिवंगत महामंत्री के निधन पर व्यक्त की शोक संवेदना-सेवा ही संगठन कार्यक्रम उपरांत जिला पंचायत उपाध्यक्ष शैलेश मिश्रा एवं भाजपा कार्यकर्ता भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता, बकौरी मण्डल के महामंत्री स्व.रमेश कुमार बरमैया के परिवार से मिलने व शोक संवेदना व्यक्त करने उनके घर पहुंचे, जहाँ उन्होंने शोकाकुल परिवार से भेंट कर उन्हें सांत्वना देते हुए रमेश कुमार बरमैया के निधन को भाजपा परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88