वैक्सीन ही एक मात्र रास्ता हैं, जो आपको कोरोना के सकंट से बचायेगा – केन्द्रीय राज्यमंत्री

दमोह। केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रहलाद पटैल ने कहा मगरोन स्वास्थ्य केन्द्र में वैक्सीनेशन की प्रक्रिया प्रारंभ हुई। यहां पर दूष्प्रचार रहा जिसके कारण एक बडे गांव में वैक्सीनेशन मे देरी हुई। श्री पटैल बटियागढ़ जनपद के ग्राम मगरोन में टीकाकरण कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा गतदिवस भारत सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर मैंने वैक्सीनेशन कार्यक्रम मे शामिल होने का निर्णय लिया। यहां पर लोगो के मन में भ्रम हैं, मगरोन व्यापारिक केन्द्र भी है, आस-पास के गांव के लोगो का आना जाना होता हैं, यहां पर प्रचार होगा तो स्वाभाविक है आस-पास के गांव के लोगो पर उसका प्रभाव पड़ता हैं। उन्होंने कहा जिन बहन-भाईयो ने सहमति दी थी उन्होंने वैक्सीनेशन करवाया हैं। श्री पटैल ने बताया 47 लोगो ने सहमति दी थी और अभी तक 38 लोग वैक्सीनेशन करवा चुके हैं, यह लक्ष्य आज पूरा होगा, यह मगरोन के लिए बेहतर शुरूआत होगी। मंत्री श्री पटेल ने आमजन से आग्रह करते हुये कहा वैक्सीन ही एक मात्र रास्ता हैं, जो आपको कोरोना के सकंट से बचायेगा। उन्होंने कहा यहां पर जनप्रतिनिधियों ने कोरोना के अपने दोनो डोज पूरे कर लिए हैं, सामान्यत: किसी को कम-ज्यादा या ना के बराबर बुखार आता हैं, इससे घबराने की जरूरत नही हैं, वैक्सीन हमारे जीवन रक्षा का सबसे अच्छा सांधन हैं। उन्होंने कहा 45 प्लस वाले लोगो के मन में कोई भी भ्रम है, भ्रम निकाल दीजिए, आगे आकर वैक्सीनेशन कराए यह हम सबके हित में हैं। विधायक हटा पीएल तंतुवाय ने कहा विश्व के साथ देश-प्रदेश जिला कोरोना महामारी से गुजर रहा हैं। उन्होंने कहा जिले के मगरोन मे सबसे कम वैक्सीनेशन हुआ हैं, जिसके तहत केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटैल के नेतृत्व में यहा पर वैक्सीनेशन कैम्प का आयोजन किया गया, साथ ही आमजन से आग्रह किया गया कि ज्यादा से ज्यादा लोग अपना वैक्सीनेशन करवाये, यह इस महामारी की रोकथाम का एक मात्र उपाय हैं। उन्होंने कहा लोगो के मन मे भ्रम फैला हुआ हैं, जिसे कैम्प के माध्यम से दूर करने का प्रयास किया जा रहा है इस कैम्प मे लोगो ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया हैं। श्री तंतुवाय ने कहा यहां पर वैक्सीनेशन करवाने वालो ने भी अपने अनुभव साझा किये हैं, क्षेत्रवासियो से आग्रह है कि वैक्सीन लगवाये इसमे कही भी दिक्कत नही हैं, बीमारी की रोकथाम के लिए वैक्सीनेशन अवश्य करवाये। जिला पंचायत अध्यक्ष शिवचरण पटैल ने कहा मगरोन मे बहुत बड़ी अपवाह फैली हुई है, जिसको दूर करने के लिए वैक्सीनेशन कैम्प का आयोजन जनप्रतिनिधियों के नेतृत्व में किया जा रहा हैं। उन्होंने कहा यहां 4 आगनबाडी केन्द्र है, जिनमे प्रशिक्षण दिया गया था, वैक्सीन लगवाने से कुछ नही होता है, यह अतिआवश्यक हैं। युवती शिवानी विश्वकर्मा ने बताया आज मैने और भाई ने टीकाकरण करवाया हैं, वैक्सीन लगवाने से किसी भी प्रकार की दिक्कत नही होती हैं, युवा साथी आगे आकर अपना वैक्सीनेशन अवश्य करवाये। इसी प्रकार युवा राघवेन्द्र विश्चवकर्मा ने कहा मेरे माता-पिता ने (45 प्लस) वैक्सीनेशन करवा लिया हैं, आज मै और मेरी बहन वैक्सीनेशन के लिए आये हुये हैं। हमारे गांव में अपवाह फैली हुई हैं, वैक्सीनेशन करवाने से डरते है। उन्होंने सभी से निवदेन करते हुये कहा वैक्सीन हमारी सुरक्षा के लिए हैं, इससे कोई दिक्कत नही होती हैं, यह सरकार ने कदम उठाये है आप लोग अपना वैक्सीनेशन करवाये। युवा आगे आ रहे है लेकिन 45 प्लस के लोग नही करवा रहे है उनसे मेरा आग्रह है वैक्सीनेशन की प्रक्रिया में शामिल होकर इसे आगे बढाये।



