छतरपुर दर्पणमध्य प्रदेश

सांसद विष्णु दत्त शर्मा द्वारा अस्पताल में ऑक्सीजन जनरेटर प्लांट का किया लोकार्पण

मंगलवार को लवकुशनगर क्षेत्र के दौरे पर आए खजुराहो संसदीय क्षेत्र के सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने पहले लवकुशनगर के ओरिजन पब्लिक स्कूल में आपदा प्रबंधन समूह की बैठक ली एवं कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए स्थानीय प्रशासन द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की और आगे कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए क्या क्या उपाय किए जाए इसकी भी जानकारी दी साथ ही सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने लोगो से अपील करते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए निर्धारित गाइडलाइन का पालन करे और वैक्सीन अवश्य लगवाए। यही पर लवकुशनगर में सिविल अस्पताल मुहैया कराए जाने के लिए क्षेत्रवासियों ने एवं सिविलअस्पताल संघर्ष समिति ओर बजरंग सेना, द्वारा सांसद को ज्ञापन भी सौपा गया जिस पर सांसद ने कहा की इस मांग पर प्रभावी कदम उठाए जाएगे। इसके बाद लवकुशनगर की पुरानी तहसील में जरूरत मंदो को राशन वितरण कर श्री राम सेवा समिति के कार्यकर्ताओं को जिन्होंने कोरोना काल में लवकुशनगर के जरूरत मंदो को राशन वितरित किया उनके पुनीत कार्य की सराहना करते हुए साल और श्रीफल से श्री राम सेवा समिति के सभी सदस्यों को सम्मानित किया साथ ही लवकुशनगर में लाखों रुपए के निर्माण कार्य करवाने की घोषणा की जैसे लवकुशनगर से राजापुरवा रोड, मानसरोवर तालाब से मुड़िया बब्बा जु हनुमान जी के स्थान तक रोड नए बसस्टेंड का सुंदरीकरण थाने के पास नाला निर्माण इसके बाद लवकुशनगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में ऑक्सीजन जनरेटर प्लांट का लोकार्पण फीता काट कर करते हुए लवकुशनगर को स्वास्थ्य क्षेत्र की एक कीमती सौगात दी इस ऑक्सीजन जनरेटर के माध्यम से 100 मरीजो को ऑक्सीजन उपलब्ध हो सकती है। हालांकि मौसम के अचानक बिगड़ने से बरसात होने लगी जिससे सांसद विष्णुदत्त शर्मा का यहां उद्बोधन नही हो सका लेकिन जाते जाते लोगो से कोरोना की वैक्सीनेश लगवाने ओर निर्धारित नियमो का पालन करने की अपील की। इसके बाद पूरा काफिला लवकुशनगर के पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष स्व0 लक्ष्मन राय के निवास स्थान में पहुच कर शोक संवेदना व्यक्त की इसके बाद पूरा काफिला चंदला की ओर रवाना हो गया। सांसद विष्णु दत्त शर्मा के साथ प्रमुख रूप से कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त प्रधुम्न सिंह लोधी, छतरपुर कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह, एस पी सचिन शर्मा, भाजपा जिलाअध्यक्ष मलखान सिंह, जिला महामंत्री अरविंद पटैरिया, अनिल त्रिपाठी,उपमा त्रिपाठी,योगेंद्र सिंह बाबूराम, लखन अवस्थी, एवं भाजपा के कई कार्यकर्ता व पदाधिकारी शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88