सामुदायिक भवन और पुस्तकालय का विधायक ने किया लोकार्पण

मैहर। मैहर तहसील के अंतिम छोर में बसे ग्राम पंचायत झुकेही में आज मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी ने लगभग बीस लाख की लागत से हुए विकाश कार्यो का लोकार्पण कर जनता को समर्पित किया। ग्राम पंचायत झुकेही में आज सामुदायिक भवन और पुस्तकालय का लोकार्पण कर विधायक मैहर ने आम जन मानष की सुविधाओं में विकाश करते हुए एक कदम आगे बढ़ाया है। विधायक ने आयोजित लोकार्पण समारोह में आम जनता को संबोधित कर कहा कि झुकेही मैहर तहसील का प्रवेश द्वार है इसलिए इसके विकाश और सजाने में कोई कोताही नहीं बरती जायेगी। जनता की आवश्यकता अनुसार पूर्व में भी विकाश कार्य किये गए है आगे भी किये जाएंगे। उन्होंने ग्राम पंचायत के मौजूदा सरपंच श्री मती सविता सुजीत शिवहरे व उपस्थित ग्रामीण जनो से सरकारी भवनों सहित तालाब की मेढ़ों,खेत खलिहानों में अधिक से अधिक बृक्षारोपण किये जाने की अपील भी की। विधायक ने कहा कि झुकेही के विकाश के लिए हर संभव प्रयास सतत किये जाएंगे।



